गोआ मुक्ति आंदोलन में जान की बाज़ी लगाने वाली सहोदरा बाई

blog-img

गोआ मुक्ति आंदोलन में जान की बाज़ी लगाने वाली सहोदरा बाई

छाया : पत्रिका डॉट कॉम

विशिष्ट महिला

1950 के दशक में सागर संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व एक ऐसी महिला ने संभाला जो कम पढ़ी लिखी होकर भी किसी भी काम के लिए इंदिराजी का हाथ पकड़ लेतीं थीं। प्रधानमंत्री निवास में वे बेरोकटक पहुंच जाया करती थीं। वे तीन बार सागर से तथा एक बार दमोह से सांसद रहीं। सहोदरा बाई राव नामक इस निडर महिला का जन्म 30अप्रैल सन् 1919 को बोतराई थाना पथरिया जिला दमोह के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम नीरेन सिंह था। वे जन्मजात प्रतिभा की धनी थीं। किसी बात को सुनकर लम्बे समय तक याद रखने का उनमें अद्भुत गुण था। पास- पड़ोस की बच्चियों को सस्वर पढ़ते हुए सुनकर ही उन्होंने कई पाठ अपने आप याद कर लिये। इसी प्रतिभा के बल पर उन्होंने अपने जीवन में ज़रूरी शिक्षा प्राप्त कर ली। यह केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं था। उन्होंने कई पौराणिक ग्रंथों के  अध्ययन के साथ ही कई भाषाएं सीख लीं। यहां तक कि तलवारबाज़ी और निशानेबाज़ी जैसी कलाओं में भी वह पीछे नहीं रहीं।

इन्हें भी पढ़िये –

अपने सिद्धांतों पर जीवन भर अडिग रहने वाली नेत्री विजयाराजे सिंधिया

देशभक्ति की भावना उनमें बचपन से ही कूट-कूटकर भरी हुई थी। 1942 में पति की असामयिक मृत्यु के पश्चात अपनी ससुराल ग्राम कर्रापुर, ज़िला सागर में थोड़ी सी ज़मीन पर किसानी और  मजदूरी करके गुज़ारा करती रहीं। फिर  वे भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गईं। उसी दौरान उन्हें छः माह के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया। बाहर आने के बाद वे आंदोलनों में और भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगीं। 1945 में  उन्होंने गाँधीजी के साथ नोआखली के दंगा-पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां राहत कार्य संभाला और हिन्दू मुस्लिम एकता के लिये काम किया  । 1947 में लोकल बोर्ड की सदस्य बनीं  1948 में जनपद सभा की सदस्य, हरिजन कल्याण बोर्ड की सदस्य होने के साथ ही जबलपुर डिवीजन की अध्यापकों तथा प्राध्यापकों की नियुक्ति संबधी समिति की सदस्य रहीं। सहोदरा बाई अपने क्षेत्र की लोकप्रिय कार्यकर्ता तो थीं ही, गोवा सत्याग्रह में जान की बाज़ी लगाकर देश भर की प्रिय नेत्री भी बन गईं।

इन्हें भी पढ़िये –

असाधारण प्रतिभा की धनी थीं अर्थशास्त्री ईशर जज अहलूवालिया

सन् 1955 में पुतगालियों से गोवा की मुक्ति के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। अपने प्राणों की परवाह किए बिना उन्होंने पुर्तगालियों की सेना के सामने  तिरंगा हाथ में लेकर आंदोलन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्हे तीन गोलियां लगीं – दो दाएं हाथ में और  एक पेट में। इस तरह घायल होने के बावजूद वे तिरंगे को दाएं हाथ के बजाय बाएं हाथ से तब तक थामे रहीं, जब तक उसे उन्होंने निर्धारित स्थान पर फहरा नहीं दिया। बाद में पं.जवाहर लाल नेहरू ने स्वयं उनके इलाज का इंतज़ाम करवाया था। उनकी बहादुरी से  प्रसन्न होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें वीरांगना कहकर संबोधित किया। पंडित जी ने का उन्हें इतना स्नेह मिला कि उन्हें सागर से लोकसभा का टिकट दे दिया, जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुईं। सहोदरा बाई इस तरह 1957 से लेकर दि. 27 मार्च 1981 को अपनी मृत्यु तक चार बार संसद सदस्य रहीं।

इन्हें भी पढ़िये –

पहले मुख्यमंत्री की बेटी होते हुए भी सरल-सहज रही लेखिका क्रांति त्रिवेदी

उन्होंने देश के लिए विभाजन के बाद सिंधियों के पुनर्वास के लिये सहायता प्रदान की।  हरिजन कल्याण , प्रौढ़ शिक्षा , हिन्दी के विकास , महिला संगठनों तथा गरीब किसानों की सहायता में रूचि ली ! नंगे पैर चलना और गरीबों की सेवा करने का उनमें जूनून सा था। सागर के नागरिक उन्हें मौसी के नाम से संबोधित करते थे। वे इसी नाम से देश-प्रदेश में भी जानी जाती थीं। सागर का पॉलिटेक्नीक कॉलेज सहोदरा बाई के नाम पर है और खुरई का एक वार्ड भी।

संपादन- मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सीमा कपूर : उसूलों से समझौता किये
ज़िन्दगीनामा

सीमा कपूर : उसूलों से समझौता किये , बगैर जिसने हासिल किया मुकाम

सीमा जी की ज़िंदगी की शुरुआत ही एक नाटक कंपनी चलाने वाले पिता की पहचान के साथ हुई और यही पहचान धीरे-धीरे इन्हें समाज से अ...

एक साथ दस सैटेलाइट संभालती
ज़िन्दगीनामा

एक साथ दस सैटेलाइट संभालती , हैं इसरो वैज्ञानिक प्रभा तोमर

अक्सर ऐसा होता कि शिक्षक के पढ़ाने से पहले ही गणित के सवाल वे हल कर लिया करती थीं। इसलिए बोर्ड पर सवाल हल करके बताने के ल...

लिखना ज़रूरी है क्योंकि जो रचेगा, वो बचेगा : डॉ.लक्ष्मी शर्मा
ज़िन्दगीनामा

लिखना ज़रूरी है क्योंकि जो रचेगा, वो बचेगा : डॉ.लक्ष्मी शर्मा

उनके उपन्यास 'सिधपुर की भगतणें’ पर मुम्बई विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने एम.फिल का लघु शोध लिखा है। इसी उपन्यास पर ओडिशा...

दुनिया की सबसे युवा महिला सीए
ज़िन्दगीनामा

दुनिया की सबसे युवा महिला सीए , का तमगा हासिल करने वाली नंदिनी

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद नंदिनी ने ए.सी.सी.ए. अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में इंडिया में पहली व विश्व में तीसरी रैंक हा...

पारंपरिक चित्रकला को अपने अंदाज़ में संवार रहीं सुषमा जैन
ज़िन्दगीनामा

पारंपरिक चित्रकला को अपने अंदाज़ में संवार रहीं सुषमा जैन

विवाह के 22 साल बीत जाने के बाद दिसम्बर 1998 में देवलालीकर कला वीथिका इंदौर में एकल प्रदर्शनी लगाई।

खिलौनों से खेलने की उम्र में कलम थामने वाली अलका अग्रवाल सिगतिया
ज़िन्दगीनामा

खिलौनों से खेलने की उम्र में कलम थामने वाली अलका अग्रवाल सिगतिया

बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न अलका जी ने गुड्डे-गुड़ियों से खेलने की उम्र में ही काफी लोकप्रियता बटोर ली थी।