एमटीवी रोडीज़ : 15 हज़ार प्रतियोगियों में

blog-img

एमटीवी रोडीज़ : 15 हज़ार प्रतियोगियों में
से चुनी गईं भोपाल की सिमरन

तस्वीर साभार : स्टार्स अनफ़ोल्डेड डॉट कॉम 

एमटीवी रोडीज़ एक ऐसा शो है, जो न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक तौर पर भी आपको तैयार करता है। यह शो अनुशासन, धैर्य, सहनशीलता और गुस्से पर नियंत्रण जैसे गुण भी आपके भीतर विकसित करता है। यह कहना है भोपाल की सिमरन बहल का, जो पहली बार में ही ऑडिशन में सफल होकर रोडीज़ XX का हिस्सा बनीं। सिमरन बताती हैं कि शो के दौरान करीब 50 दिन तक एकदम अपरिचित लोगों के साथ रहना होता है। इस दौरान परिवार और बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं रह जाता। हर दिन एक नई चुनौती आपको दी जाती है। सिमरन बताती हैं कि वे 22 साल की हैं और उन्होंने दिल्ली में इस शो के लिये ऑडिशन दिया था, जहां करीब 15 हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया। दो बार समूह चर्चा के बाद मुझे मुंबई में आयोजित व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चुना गया।

नेहा धूपिया की टीम में शामिल हुई

सिमरन बताती हैं रोडीज़ के लिये उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी। हालांकि वे कई सालों से रंगमंच पर काम कर रही हैं, इसके अलावा भरतनाट्यम और कथक में भी उन्होंने डिग्री हासिल की है। जिम्नास्टिक में भीउनकी दिलचस्पी है। इन्हीं सब माध्यमों से उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह शो शारीरिक दक्षता पर नहीं, बल्कि सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर आधारित है। व्यक्तिगत साक्षात्कार से पहले उन्हें 5 दिन तक होटल में एक रूममेट के साथ बंद रखा गया था, जहां केवल दो मिनट के लिए माता-पिता से बात करने की अनुमति मिलती थी। वह समय बहुत मुश्किल था, क्योंकि इतने दिन तक बंद रहने के बाद समझ ही नहीं आता कि क्या बोलें और क्या प्रदर्शन करें। लेकिन सिमरन ने अपने आपको हौसला दिया और अभिनय, शारीरिक लचीलेपन और जिम आधारित प्रदर्शन कर नेहा धूपिया की टीम में शामिल हो गईं। सिमरन ने 'लव डेज़' नामक फ़िल्म में भी काम किया है और जल्द ही एक वेब सीरीज़ में भी नज़र आने वाली हैं। उन्हें बेंगलुरु में वुमन्स अचीवर अवार्ड 2020, राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, फैशन फिएस्टा पुरस्कार, प्रतिभा सम्मान और कर्मवीर सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।  

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...