64वीं सीनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता

blog-img

64वीं सीनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता
में शिवकन्या मुकाती ने जीता स्वर्ण

भोपाल। राजधानी की धाविका शिवकन्या मुकाती और नरसिंहपुर की प्रीति यादव ने 64वीं सीनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर के 300 से अधिक धावकों  ने भाग लिया। भोपाल की शिवकन्या मुकाती ने महिलाओं की 200 मीटर और 400 मीटर दोनों दौड़ों में पहला स्थान हासिल किया। 

उन्होंने 200 मीटर की दौड़ 24.928 सेकंड में और 400 मीटर की दौड़ 56.491 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 200 मीटर दौड़ में भोपाल की दुर्गा सेन को रजत और नीतू प्रजापति को कांस्य पदक मिला, जबकि 400 मीटर में भोपाल की अनिला वेणु को रजत और देवास की पूनम सविता को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में नरसिंहपुर की प्रीति यादव ने 2.22.553 सेकंड में दूरी तय कर पहला स्थान पाया। सागर की आस्था रजक को रजत और खरगोन की बसंती मेहरा को कांस्य पदक मिला।

चयनित खिलाड़ी मप्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे

इंदौर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गोविंदा चिंतामन ने बताया कि विजेताओं को एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के पश्चिम क्षेत्र चेयरमैन मुमताज खान, मप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान और अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी
न्यूज़

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी , बनीं सहरिया विकास परिषद की अध्यक्ष

ईमानदारी की मिसाल बनीगुड्डी बाई मप्र सरकार ने सहरिया विकास परिषद का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।