इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी

blog-img

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की 21 वर्षीय खुशी गहलोत ने यह साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान आर्थिक हालात की मोहताज नहीं होती। एक साधारण परिवार से आने वाली खुशी अब देश की प्रतिष्ठित इंडियन विमेंस लीग में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। वह DFA रायसेन का प्रतिनिधित्व करते हुए मिडफील्ड में अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगी।

छोटे शहर से बड़े मंच तक का सफर

खुशी एक ड्राइवर की बेटी हैं। उनके पिता की रोज़ की मेहनत से घर का खर्च चल पाता है। सीमित संसाधनों के बीच फुटबॉल जैसे खेल में करियर बनाना आसान नहीं था। अच्छे जूते, संतुलित डाइट और ट्रेनिंग का खर्च जुटाना परिवार के लिए चुनौती था, लेकिन खुशी के इरादे मजबूत थे। 

2017 में स्कूल स्तर से फुटबॉल की शुरुआत करने वाली खुशी को एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किया गया। इसके बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई और अपनी तेज रफ्तार व दमदार स्टैमिना से सबका ध्यान खींचा। 

जब जूते खरीदने के लिए करनी पड़ी नौकरी

खुशी बताती हैं कि शुरुआत में उनके पास स्पाइक्स तक नहीं थे। लगभग डेढ़ साल तक उन्होंने निजी नौकरी की। दिन में काम और रात में कठिन अभ्यास करना, यह उनकी दिनचर्या बन गई थी। छोटी-छोटी बचत से उन्होंने अपने लिए फुटबॉल शूज़ खरीदे और ट्रेनिंग जारी रखी। उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह IWL में एक एलीट सेंट्रल मिडफील्डर के रूप में पहचान बना रही हैं। 

पहली बार IWL में उतरेगा DFA रायसेन

DFA रायसेन ने पहली बार इंडियन विमेंस लीग के लिए क्वालीफाई किया है। खुशी इस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा हैं। वह कहती हैं, “मैं जो भी गोल करती हूं, वह अपने परिवार और रायसेन के लिए करती हूं।”

संघर्ष अब भी जारी

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए खुशी ने नौकरी छोड़ दी, ताकि पूरा ध्यान खेल पर लगा सकें। आर्थिक चुनौतियां आज भी हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और जुनून अटूट है।

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : एनबीटी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने
न्यूज़

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने , गांव से निकलकर जीते 12 मेडल

आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस पिता-बेटी की जोड़ी ने हार नहीं मानी.

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व