उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026

blog-img

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026
में वक्ता होंगी इंदौर की उदिता

इंदौर। उत्तर अमेरिका के प्रतिष्ठित एआई इंडस्ट्री इवेंट Ai4 Conference 2026 में इंदौर की उदिता पटेल को बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के टेक्नोलॉजी लीडर्स, शोधकर्ता और कंपनियों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। 

उदिता वर्तमान में अमेज़न में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वे अमेज़न किंडल के लिए एआई चैटबॉट पर काम कर रही हैं और बड़े स्तर पर जनरेटिव एआई सिस्टम की जांच और सुधार से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर शोध कर रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष लासवेगास में आयोजित सम्मेलन में भी उदिता ने भाग लिया था। वहां उन्होंने एआई के उपयोग, जिम्मेदार एआई (Responsible AI) और उभरते टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स पर अपने विचार साझा किए थे।

 

इन्हें भी पढ़िए .....

UN में डॉ. रीनू यादव ने महिला सशक्तिकरण को बताया सस्टेनेबल डेवलपमेंट

 

सिर्फ सही या गलत जवाब से नहीं हो सकता आंकलन

उदिता ने अपनी जनरेटिव एआई इवैल्यूएशन रिसर्च के बारे में बताया कि बड़ी कंपनियों में उपयोग होने वाले चैटबॉट्स का मूल्यांकन केवल ‘सही’ या ‘गलत’ जवाब के आधार पर नहीं किया जा सकता। यह समझना आवश्यक है कि गलती किस चरण पर हो रही है। क्या सिस्टम ने जानकारी गलत जुटाई या सही जानकारी को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं कर पाया।
उन्होंने बताया कि कई बार एआई सिस्टम सही डेटा लाता है, लेकिन उसे प्रभावी तरीके से पेश नहीं कर पाता, जिससे उपयोगकर्ता संतुष्ट नहीं होता। उनकी तैयार की गई मूल्यांकन पद्धति वर्तमान में अमेजन की 15 से अधिक टीमों में उपयोग की जा रही है। इन टीमों द्वारा लाखों वार्तालापों के डेटा का विश्लेषण कर सिस्टम को बेहतर बनाया जा रहा है।नई तकनीकी सुधारों को पहले ऑफलाइन टेस्ट किया जाता है और सफल परीक्षण के बाद ही उन्हें लागू किया जाता है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

छाया : उदिता पटेल के फेसबुक अकाउंट से 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...