दिल्ली हाईकोर्ट : घर संभालना भी है ‘काम',

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : घर संभालना भी है ‘काम',
गृहणी के योगदान की अनदेखी अन्यायपूर्ण

दिल्ली हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के बीच गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले पर कहा कि बेरोजगार पत्नी आलसी नहीं होती। घर संभालना, बच्चों की देखभाल और परिवार की मदद करना भी काम है, भले ही वह बैंक खाते में नजर न आए। ऐसे में गुजारा भत्ता तय करते समय पत्नी के योगदान को नजरअंदाज करना गलत है।

जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा ने इस फैसले में कहा कि घरेलू काम का भी आर्थिक महत्व होता है और इसे नजरअंदाज करना नाइंसाफी है। हाईकोर्ट ने कहा कि एक गृहिणी खाली नहीं बैठती, वह ऐसा काम करती है जिससे कमाने वाला पति सही तरीके से काम कर पाता है। कोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज में अक्सर शादी के बाद महिला से नौकरी छोड़ने की उम्मीद की जाती है, लेकिन बाद में उसी बात को लेकर पति भत्ता देने से बचते हैं। ऐसी दलील को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। 

 मेंटेनेंस का आदेश

हाईकोर्ट ने कहा कि जो महिलाएं काम करना चाहती हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए, लेकिन सिर्फ इस आधार पर भत्ता रोकना कि वह कमाने लायक है, गलत सोच है। कानून को यह देखना होगा कि जिसने सालों परिवार के लिए मेहनत की, वह आर्थिक रूप से असहाय न रह जाए। कोर्ट ने माना कि शादी या परिवार के कारण करियर छोड़ने वाली महिला बाद में उसी स्तर और सैलरी पर नौकरी शुरू नहीं कर सकती। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में महिला की कोई कमाई साबित नहीं हुई, इसलिए उसे घरेलू हिंसा कानून के तहत 50,000 रुपये देने का आदेश दिया। 

कोर्ट ने यह भी कहा कि गुजारा भत्ता के मामले अक्सर बहुत ज्यादा विवादित और टकराव वाले बन जाते हैं। कोर्ट ने सुझाव दिया कि ऐसे मामलों में लंबी लड़ाई की बजाय आपसी बातचीत और सुलह का रास्ता बेहतर होता है। कोर्ट ने कहा कि मुकदमेबाजी में अक्सर पत्नी खर्च बढ़ाकर बताती है और पति अपनी कमाई कम बताता है, जिससे सुलह मुश्किल हो जाती है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 पति जिम्मेदारी से नहीं बच सकता : गुजारा-भत्ता
अदालती फैसले

 पति जिम्मेदारी से नहीं बच सकता : गुजारा-भत्ता , पर मप्र हाईकोर्ट का फैसला

कम आय का बहाना नहीं चलेगा हाईकोर्ट ने पति को सुनाया बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट  : पिता बच्चे की अभिरक्षा
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पिता बच्चे की अभिरक्षा , किसी को भी नहीं सौंप सकता

नाबालिग बच्चों की कस्टडी पर हाईकोर्ट सख्त, पिता के अधिकारों पर अहम टिप्पणी

विवाह से नहीं बदलती जाति, आरक्षण पर
अदालती फैसले

विवाह से नहीं बदलती जाति, आरक्षण पर , पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

कहा - जाति जन्म से तय होती है, शादी से नहीं दूसरे राज्य में शादी करने पर नहीं मिलेगा OBC आरक्षण का लाभ

पति के पास बेवफाई के सबूत मप्र हाईकोर्ट ने तस्वीरों को माना सही
अदालती फैसले

पति के पास बेवफाई के सबूत मप्र हाईकोर्ट ने तस्वीरों को माना सही

एमपी हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक मामलों में 65-बी सर्टिफिकेट के बिना भी तस्वीरों को सबूत माना जा सकता है।