सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही
शुरू होती है, हर कोई बेरोजगार बन जाता है

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तलाक की कार्यवाही शुरू होने के बाद हर कोई बेरोजगार बन जाता है। पत्नी कहती है कि उसने इस्तीफा दे दिया है, पति कहेगा कि उसने अपनी नौकरी छोड़ दी है, या उसे पत्नी की शिकायत पर नौकरी से निकाल दिया ...

सुप्रीम कोर्ट में रोजाना विभिन्न मामलों की सुनवाई होती है। कई बार जज की टिप्पणियों या फिर मामले की गंभीरता के चलते इन पर चर्चा होती है। ऐसे ही एक तलाक से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में आया, जिसमें जज ने अहम टिप्पणी की। इस मामले में पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि उसे तलाक नहीं चाहिए। बाद में कोर्ट ने पति को 50 लाख रुपये की एलिमनी देने का आदेश दिया। हालांकि, पति का कहना था कि उसकी पत्नी ने इतना एलिमनी तो मांगा भी नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पति पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे ही तलाक की कार्यवाही शुरू होती है, हर कोई बेरोजगार बन जाता है।

सुप्रीम कोर्ट में तलाक से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। इस पर पति ने कहा कि मुझे तलाक नहीं चाहिए। कोर्ट ने पूछा कि तलाक के लिए अर्जी पत्नी ने दी है? किस आधार पर यह दी है, जिस पर पति ने जवाब दिया कि क्रूरता और परित्याग के आधार पर। कोर्ट ने कहा, "व्यभिचार का झूठा आरोप, जिसे आप साबित नहीं कर पाए, यही अपने आप में तलाक का एक आधार है। क्या पत्नी गुजारा भत्ता (एलिमनी) नहीं मांग रही है?"

ये भी पढ़िए ...

बॉम्बे हाईकोर्ट: तलाकशुदा मुस्लिम महिला दोबारा शादी के बाद भी भरण पोषण की हकदार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : तलाक के बाद भी पत्नी मांग सकती है गुजारा भत्ता

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट : तीन बार तलाक बोलकर पति गुजारा भत्ता से बच नहीं सकता

इस पर पति ने जवाब दिया कि नहीं। वह इसकी डिमांड नहीं कर रही। तब कोर्ट ने कहा कि इस पर तो आपको खुश होना चाहिए। क्या आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं? पति ने कहा कि अब मैं एक फ्रीलांसर हूं। कोर्ट ने इस पर कहा, "तलाक की कार्यवाही शुरू होने के बाद हर कोई बेरोजगार बन जाता है। पत्नी कहती है कि उसने इस्तीफा दे दिया है, पति कहेगा कि उसने अपनी नौकरी छोड़ दी है, या उसे पत्नी की शिकायत पर नौकरी से निकाल दिया गया है। कुछ न कुछ ऐसा ही होता है। अब आप फ्रीलांसर बन गए हैं।"

'पत्नी को 50 लाख रुपये दें एलिमनी'

कोर्ट ने फिर पति से पूछा, "क्या आप उस पर व्यभिचार का आरोप साबित कर पाए?" इस पर पति ने जवाब दिया कि नहीं। पत्नी ने कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा तलाक मंजूर किए जाने और हाई कोर्ट द्वारा उसे सही ठहराए जाने के बाद, मैंने दूसरी शादी कर ली है। पति ने फिर कहा कि कृपया मेरी बात एक पल के लिए सुन लें। इस पर कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि 50 लाख रुपये एलिमनी के तौर पर पत्नी को दें। पति ने फिर कहा कि यह तो उसकी मांग भी नहीं है। इस पर कोर्ट ने कहा कि नहीं, यह हम कह रहे हैं। पति ने फिर से कहा, "क्या मैं एक और बात कह सकता हूं? हम मध्यस्थता के जरिए बच्चे की कस्टडी के मामले पर विचार कर सकते हैं।" इस पर कोर्ट ने खारिज कह दिया।

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
अदालती फैसले

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने आदेश दिया कि दोषियों को पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देना होगा और उसके घर का तत्काल पुनर्निर्माण भी करना होगा।

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से
अदालती फैसले

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से , तलाक के लिए 1 वर्ष अलग रहना जरूरी

खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि 'अलग रहना' का अर्थ केवल भौतिक दूरी नहीं, बल्कि वैवाहिक संबंधों का पूर्णतः समाप्त होना है। 

इलाहाबाद हाई कोर्ट : पति के खिलाफ केस दर्ज  कराना
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाई कोर्ट : पति के खिलाफ केस दर्ज कराना , आत्महत्या के लिए उकसाने का कारण नहीं

कोर्ट ने पत्नी और परिवार के खिलाफ कार्यवाही रद की, ‘दुराशय’ का कोई प्रमाण नहीं

कनाडा कोर्ट का आदेश दरकिनार: इंदौर
अदालती फैसले

कनाडा कोर्ट का आदेश दरकिनार: इंदौर , हाई कोर्ट ने दी मां को कस्टडी

ऐतिहासिक फैसला, कहा- सीता मां जैसा ममत्व ही बच्चे का आधार