सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बेटा पैदा करने की गहरी जड़ें जमाए सामाजिक सोच के कारण पर्दे के पीछे लिंग चयन (Sex Selection) जैसी प्रथाएं अब भी जारी हैं। इसलिए लिंग जांच विरोधी कानून का सख्ती से पालन और प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। कोर्ट ने एक डॉक्टर की अपील खारिज करते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई में ढिलाई नहीं

जस्टिस Sanjay Karol और Prashant Kumar Mishra की बेंच ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चल रही लड़ाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई की गुंजाइश नहीं है। अदालत ने कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और जननी सुरक्षा योजना जैसी सरकारी पहलें इस बात का संकेत हैं कि लड़कियों के प्रति होने वाले सिस्टमेटिक भेदभाव को खत्म करने के प्रयास अभी भी जरूरी हैं।

ये भी पढ़िए ...

अनचाहे गर्भ पर कोर्ट सख्त डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

सुप्रीम कोर्ट : नाबालिग को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

सोनोग्राफी सेंटर से जुड़ा मामला

मामला महाराष्ट्र के डॉक्टर रमेश से जुड़ा है, जिनके सोनोग्राफी सेंटर में अनिवार्य फॉर्म-एफ रिकॉर्ड में कमियां और कानून के उल्लंघन पाए गए थे। इसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने लिंग जांच विरोधी कानून के तहत कार्रवाई शुरू की।

डॉक्टर ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए पहले रिविजनल कोर्ट और फिर हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया।

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।