अनचाहे गर्भ पर कोर्ट सख्त डॉक्टरों को सुप्रीम

blog-img

अनचाहे गर्भ पर कोर्ट सख्त डॉक्टरों को सुप्रीम
कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार

अनचाहे गर्भ और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) को लेकर अदालतों का रुख अब पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि महिलाओं की प्रजनन स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जा सकता। अदालतों ने सरकारी मेडिकल बोर्ड और बड़े अस्पतालों की ढुलमुल कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है।

दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के हालिया मामलों ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि जब MTP एक्ट स्पष्ट है तो मेडिकल संस्थान गर्भपात पर साफ राय देने से क्यों बचते हैं। अदालतों ने कहा कि महिला के अधिकार को केवल मेडिकल राय तक सीमित नहीं रखा जा सकता बल्कि यह उसका संवैधानिक अधिकार है।

ये भी पढ़िए ....

सुप्रीम कोर्ट : गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जीने का मौलिक अधिकार

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

सुप्रीम कोर्ट : नाबालिग को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेडिकल बोर्ड को लगाई फटकार

• दिल्ली हाईकोर्ट में 29 वर्षीय महिला ने 27 हफ्ते की गर्भावस्था खत्म करने की अनुमति मांगी थी। महिला ने कहा कि भ्रूण में गंभीर असामान्यताएं हैं और गर्भ जारी रखने से गर्भ में ही बच्चे की मौत का खतरा है।

• कोर्ट ने RML अस्पताल और ABVIMS के मेडिकल बोर्ड को स्पष्ट रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। लेकिन मेडिकल बोर्ड ने यह बताने के बजाय कि गर्भपात संभव है या नहीं महिला को गर्भ जारी रखने की सलाह दे दी।

• इस पर जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेडिकल बोर्ड ने अपने वैधानिक दायित्व से मुंह मोड़ा है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि भविष्य में अदालत के आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाए। बाद में महिला को जांच के लिए AIIMS भेजा गया।

सुप्रीम कोर्ट ने AIIMS पर दिखाई सख्ती

•  दूसरा मामला 15 साल की रेप पीड़िता से जुड़ा था जिसकी 30 हफ्ते की गर्भावस्था खत्म करने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी थी। हालांकि AIIMS ने शुरुआत में इस आदेश पर हिचक दिखाई और पुनर्विचार याचिका तक दायर कर दी। 

•  अस्पताल का कहना था कि इतने समय बाद गर्भपात में बच्चा जीवित पैदा हो सकता है और गंभीर विकलांगता की आशंका है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे लड़की की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों से जुड़ा मामला माना।

•  जस्टिस बी वी नागरत्ना ने कहा कि यदि बड़े अस्पताल मदद नहीं करेंगे तो महिलाएं झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को मजबूर होंगी जिससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। बाद में कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रक्रिया पूरी की गई। बच्चा जीवित पैदा हुआ और उसे NICU में रखा गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना कार्यवाही बंद कर दी।

महिलाओं की प्रजनन स्वतंत्रता पर अदालत का बड़ा संदेश

दोनों मामलों में अदालतों ने साफ किया कि महिलाओं के प्रजनन अधिकार सर्वोच्च हैं। कोर्ट ने कहा कि मेडिकल बोर्ड केवल औपचारिक रिपोर्ट देकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। अब अदालतें डॉक्टरों से संवेदनशील और स्पष्ट जवाब चाहती हैं ताकि महिलाओं को समय पर न्याय और इलाज मिल सके।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



उड़ीसा हाईकोर्ट : शिक्षित और सक्षम पति
अदालती फैसले

उड़ीसा हाईकोर्ट : शिक्षित और सक्षम पति , पत्नी के भरण-पोषण से नहीं बच सकता

कोर्ट ने कहा कि केवल financial problem या बेरोजगारी का दावा कर कानूनी जिम्मेदारी से बचना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बॉम्बे हाईकोर्ट : बच्चे को चाहिए मां और पिता दोनों का प्यार
अदालती फैसले

बॉम्बे हाईकोर्ट : बच्चे को चाहिए मां और पिता दोनों का प्यार

मां की ‘पजेसिवनेस’ पर कोर्ट ने जताई चिंता

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अब नानी भी मांग
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : अब नानी भी मांग , सकेंगी नाबालिग नाती-पोते के लिए गुजारा भत्ता

वास्तविक देखभाल करने वाला बच्चे के लिए मेंटेनेंस मांग सकता है, बच्चे का अधिकार सर्वोपरि, तकनीकी आपत्तियों से ऊपर है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट : 21 साल से कम उम्र हो तो ‘लिव-इन’ को सुरक्षा नहीं
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : 21 साल से कम उम्र हो तो ‘लिव-इन’ को सुरक्षा नहीं

Live In Relationship को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला