ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम

blog-img

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अकादमी की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 की तैयारियों के लिए भारतीय टीम कैंप में हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान में आयोजित किया जाएगा।

ओलिंपियन रानी रामपाल की मौजूदगी में चमकी खिलाड़ियों की प्रतिभा

अकादमी की सहायक कोच आकांक्षा परमार ने बताया कि 1 से 12 अप्रैल 2026 तक रांची झारखंड में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। 

इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी और ओलिंपियन रानी रामपाल चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहीं। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

ये भी पढ़िए ....

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो बेटियां एआई में आस्था, मैराथन में शची

ग्वालियर की बेटियां हॉकी में रच रहीं इतिहास

आईसीसी अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप ग्वालियर की वैष्णवी और इंदौर की आयुषी शुक्ला का रहा शानदार प्रदर्शन

 

महक परिहार, नम्मी गीताश्री, स्नेहा दवाड़े और नौशीन नाज का चयन

भारतीय टीम कैंप में चयनित खिलाड़ियों में गोलकीपर महक परिहार स्ट्राइकर नम्मी गीताश्री मिड फील्डर स्नेहा दवाड़े और स्ट्राइकर नौशीन नाज शामिल हैं।

महक परिहार और नम्मी गीताश्री वर्ष 2024 से जबकि स्नेहा दवाड़े और नौशीन नाज वर्ष 2022 से अकादमी का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों ने लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

भोपाल में विशेष राष्ट्रीय कैंप में लिया हिस्सा

इन खिलाड़ियों ने अप्रैल महीने में भोपाल स्थित CRC SAI लेवल सेंटर में आयोजित विशेष राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लिया। इस कैंप के लिए देशभर से 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

अब यही खिलाड़ी 15 से 20 मई तक भोपाल में होने वाले इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 महिला हॉकी मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके बाद जापान में आयोजित होने वाले अंडर-18 महिला एशिया कप में भी भारत की ओर से मैदान में उतरेंगी।

राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर ने दी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

वर्ष 2006 में स्थापित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी देश की प्रमुख हॉकी अकादमियों में गिनी जाती है। अकादमी अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भारतीय टीम को दे चुकी है।

यहां से निकली कई खिलाड़ी ओलिंपिक तक पहुंच चुकी हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : नई दुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा