नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात

blog-img

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की 22 वर्षीय सारा हयात खान ने हाल ही में आयोजित 'द वैली रन 2026 समर एडिशन' में फास्टेस्ट फीमेल राइडर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने KTM 390 और Ninja 400 जैसी हाई परफॉर्मेंस बाइक्स के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि सारा ज्यादातर रेस लड़कों के साथ लड़ती हैं।

इस साल उन्होंने नेशनल ड्रैग रेसिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल सेकंड पोजीशन हासिल की और पूरी चैंपियनशिप में पोडियम तक पहुंचने वाली अकेली महिला राइडर रहीं।

सारा ने अपने रेसिंग करियर की शुरुआत सिर्फ एक साल पहले की थी। पहली बार ट्रैक पर उनकी टाइमिंग 16.8 सेकेंड थी, जो अब घटकर 12.2 सेकेंड तक पहुंच चुकी है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं:

• TVR 2025 समर एडिशन – दूसरा स्थान

Vroom 2025 समर एडिशन – दूसरा स्थान

चेन्नई नेशनल चैंपियनशिप 2025 – विभिन्न राउंड्स में पोडियम फिनिश

TVR 2025 विंटर एडिशन – सेकंड पोजीशन

TVR 2026 समर एडिशनफास्टेस्ट फीमेल और एलीट कप सेकंड रनर-अप

बता दें कि भोपाल की सड़कों से शुरू हुआ सारा का सपना आज अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक पहुंच चुका है। सारा हयात खान अब युवाओं के बीच बर्नआउट गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं।

ये भी पढ़िए ...

मप्र की कल्याणी ने 49 की उम्र में पहली बार पकड़ी बंदूक और 56 में जीता गोल्ड मेडल

रेनू आसनानी: शादी के 14 साल बाद शुरू की पावर लिफ्टिंग, जीते कई गोल्ड मेडल

श्रेयांशी परदेशी : बचपन में पिता से सीखा बैडमिंटन, अब देश का लहरा रही परचम

 

सारा को बचपन से ही बाइक चलाने का शौक था। उन्होंने यह हुनर अपने पिता से सीखा, जो खुद राइडर हैं। धीरे-धीरे उनका यह शौक जुनून में बदल गया और उन्होंने ड्रैग रेसिंग को अपना करियर चुना।

\सारा की सफलता सिर्फ रेसिंग तक सीमित नहीं है। वह मार्शल आर्ट्स और कराटे में भी प्रशिक्षित हैं। यह संयम और ताकत ही उन्हें ट्रैक पर अलग बनाती हैं।

सारा पढ़ाई और करियर दोनों को साथ लेकर चल रही हैं। वह फिजिक्स और स्पोर्ट्स एजुकेशन की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही बिजनेस स्किल्स पर भी काम कर रही हैं।

सारा का संदेश युवाओं और खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है – "अपने सपनों को पीछे मत रखो, आज ही शुरू करो"

सारा हयात खान सिर्फ एक रेसर नहीं, बल्कि प्रेरणा और मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने साबित किया कि परिवार का साथ और खुद पर विश्वास किसी भी सपने को पूरा कर सकता है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

छाया : डेली हंट डॉट इन

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास