सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की

blog-img

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

भोपाल। महाराष्ट्र के पुणे के पास आयोजित देश की प्रतिष्ठित सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 में भोपाल की योग एक्सपर्ट और रनर निकिता मंडलोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे चुनौतीपूर्ण 42 किलोमीटर श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में पोडियम फिनिश दर्ज कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

वेस्टर्न घाट रनिंग फेडरेशन (WGRF) द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता भारत की सबसे कठिन मानसून ट्रेल रनिंग प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। निकिता ने 11 घंटे के निर्धारित कटऑफ समय से काफी पहले केवल 8 घंटे 34 मिनट में रेस पूरी कर अपनी बेहतरीन फिटनेस, धैर्य और संकल्प का परिचय दिया।

इस शानदार प्रदर्शन पर आयोजकों ने निकिता को पारंपरिक मराठी फेटा (पगड़ी) पहनाकर सम्मानित किया और ट्रॉफी भी प्रदान की।

इंजीनियर से बनीं सफल योग प्रशिक्षक

निकिता मंडलोई पढ़ाई में हमेशा मेधावी रही हैं और पेशे से इंजीनियर रह चुकी हैं। बाद में उन्होंने योग को अपना करियर बनाया और आज वह भोपाल की प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षकों में शुमार हैं। भोपाल और आसपास के कई नामचीन और प्रतिष्ठित लोग उनके क्लाइंट हैं।

निकिता लंबे समय से मैराथन और ट्रेल रनिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं, लेकिन सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 में मिला यह पोडियम फिनिश उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है।

ये भी पढ़िए ...

भोपाल की रेनू ने इंदिरा मैराथन में जीता स्वर्ण

सिंगापुर मैराथन में भोपाल की निकिता होरा का शानदार प्रदर्शन, जीते तीन पदक

नेहा मूलचंदानी ने भी पूरी की 30 किमी रेस

प्रतियोगिता में भोपाल की धाविका नेहा मूलचंदानी ने भी हिस्सा लिया और कठिन 30 किलोमीटर श्रेणी की रेस सफलतापूर्वक पूरी की।

निकिता ने बताया कि पूरे सफर के दौरान नेहा मूलचंदानी हर चुनौती में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्होंने लगातार दो महीने तक कड़ी मेहनत की।

पचमढ़ी और हेमकुंड साहिब में की खास तैयारी

निकिता के अनुसार, भोपाल में एलिवेशन ट्रेनिंग के लिए उपयुक्त स्थान नहीं हैं। इसलिए उन्होंने पचमढ़ी, इंदौर के रालामंडल और हेमकुंड साहिब जैसे पहाड़ी इलाकों में जाकर जंगलों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और पहाड़ियों पर अभ्यास किया। इसी कठिन तैयारी का परिणाम उन्हें सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 में शानदार प्रदर्शन के रूप में मिला।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।