भोपाल। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE) भोपाल की एनसीसी कैडेट वाणी राठौर का राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (YEP) 2026 के तहत कजाखस्तान के लिए चयन हुआ है।
संस्थान के अनुसार यह चयन कठोर चयन प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के आधार पर किया गया। वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। कार्यक्रम के दौरान वह भारत की संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्रीय मूल्यों और युवा नेतृत्व का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी।
संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल और एनसीसी अधिकारी डॉ. राम मिलन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि कैडेट की मेहनत के साथ संस्थान में दिए जा रहे प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का परिणाम है।
वहीं, 4 मध्यप्रदेश बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी ने वाणी राठौर को सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) का पद भी प्रदान किया।
ये भी पढ़िए ...



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *