महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों

blog-img

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर। महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल शहर, बल्कि मध्यप्रदेश और पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में जापान के काकामीगहारा में आयोजित महिला अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली ग्वालियर की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का कलेक्ट्रेट में सम्मान किया गया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया। 

सम्मान समारोह में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की ये बेटियां प्रदेश की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। छोटे शहरों से निकलकर मिली उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

ये भी पढ़िए ...

सिविल जज परीक्षा : बेटियों ने रोशन किया प्रदेश का नाम

कलेक्टर ने चारों खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके खेल सफर, पारिवारिक पृष्ठभूमि, प्रशिक्षण और सफलता तक पहुंचने के अनुभवों की जानकारी ली तथा भविष्य में भी इसी लगन और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

शिवाजी राव पवार उत्कृष्ट हॉकी अकादमी, ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं कु. नौशीन नाज, कु. नम्मी गीताश्री, कु. स्नेहा देवड़े एवं कु. महक परिहार ने महिला अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया। 

विशेष उपलब्धि के रूप में कु. नौशीन नाज पूरे एशिया कप टूर्नामेंट की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी (टॉप स्कोरर) रहीं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कुल 16 गोल दागकर भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सम्मान समारोह में अपर आयुक्त नगर निगम टी. प्रतीक राव, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : सांध्यदेश डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...