भोपाल की रेनू ने इंदिरा मैराथन में जीता स्वर्ण

blog-img

भोपाल की रेनू ने इंदिरा मैराथन में जीता स्वर्ण

छाया: नई दुनिया 

• सीआइएसएफ में कार्यरत रेनू कई महीनों से कर रही थीं तैयारी

• पुल‍िस खेलों में भी जीत चुकी है दो पदक

भोपाल। प्रयागराज में आयोजित इंदिरा मैराथन में भोपाल की रेनू सिंधु ने शानदार प्रदर्शन कर महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अशोक नगर दिल्ली की रहने वाली 12वीं की छात्रा नूतन दूसरे स्थान पर आईं। तीसरे स्थान पर प्रयागराज की शिप्रा रहीं। भोपाल के सीआइएसफ में कार्यरत रेनू ने इस मैराथन के लिए दो माह कड़ा परिश्रम किया था।

 

ये भी पढ़िए ...

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

भोपाल के सीआइएसएफ में हवलदार  पद पर कार्यरत 26 साल की  रेनू ने वर्ष 2021 में खेल कोटे के माध्यम से सीआइएसएफ भिलाई में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। वर्ष 2022 में वे भोपाल आई। यहां पर सीआइएसएफ के कोच जगवीर सिंह के मार्गदर्शन में अपने खेल को जारी रखा और कई स्पर्धाओं में भाग लिया और सफलता भी प्राप्त की है। प्रयागराज मैराथन के लिए उन्होंने भोपाल में विशेष तैयारी की थी। सीनियर एथलीट राम मिलन के मार्गदर्शन में अभ्यास किया और यह उपलब्धि प्राप्त की है। राममिलन ने बताया कि रेनू बहुत अच्छी धावक है, इस मैराथन के लिए उन्होंने बहुत पसीना बहाया था। इसी का फल उन्हें पदक के रूप में मिल रहा है।

सन्दर्भ स्रोत : नई दुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।