राजधानी भोपाल की युवा कराटे खिलाड़ी दीक्षा सिंह गुरूंग ने तीसरी भोपाल ओपन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देश के 19 से अधिक राज्यों के करीब 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
13 वर्षीय दीक्षा सिंह गुरूंग वर्तमान में टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में कराटे कोच रुद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
ये भी पढ़िए
कराटे प्रशिक्षक खुशी राजपूत को वुमन एक्सम्प्लर अवॉर्ड
छोटे कस्बे की कराटे खिलाड़ी कल्याणी ने भरी ऊँची उड़ान
दीक्षा ने सब-जूनियर इंडिविजुअल कुमिते (12-13 वर्ष, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग) में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद सब-जूनियर ओपन कुमिते स्पर्धा में भी बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में इस उपलब्धि के लिए दीक्षा सिंह गुरूंग को 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सन्दर्भ स्रोत /छाया : दैनिक भास्कर



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *