भोपाल मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग एकेडमी की प्रतिभाशाली बॉक्सर माही लामा ने एनआईएस पटियाला में आयोजित असेसमेंट रैंकिंग ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
माही ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में 13 मई से 15 मई 2026 तक आयोजित ट्रायल्स में लगातार बेहतरीन जीत दर्ज कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। अब वे 15 जून से 20 जून 2026 तक चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल किया चयन
माही लामा ने अपने पहले मुकाबले में हरियाणा की विंका को 4:1 के अंतर से हराया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की दिशा पाटिल के खिलाफ 5:0 से एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। लगातार दो प्रभावशाली जीतों के साथ उन्होंने विश्व कप के लिए चयन सुनिश्चित किया।
ये भी पढ़िए ....
सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम
बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन
एशियन यूथ गेम्स में मप्र अकादमी की रंजना यादव ने जीता रजत पदक
माही की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है बल्कि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी प्रस्तुत की है।
विश्व कप में दिखेगा भारतीय मुक्केबाजी का दम
चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले विश्व कप में माही भारतीय टीम की ओर से चुनौती पेश करेंगी। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित करने का बड़ा अवसर होगी।
माही की सफलता उनके निरंतर अभ्यास अनुशासन और अकादमी में मिल रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कठिन मुकाबलों में धैर्य और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *