प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

blog-img

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

इंदौर की एंड्योरेंस एथलीट प्रीति खंडेलवाल ने वियतनाम में आयोजित फुल आयरनमैन प्रतियोगिता 14 घंटे 20 मिनट में पूरी कर गौरव हासिल किया। 

इंदौर। शहर की एंड्योरेंस एथलीट प्रीति खंडेलवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फुल आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह प्रतियोगिता 10 मई को वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित हुई थी। प्रीति ने यह कठिन रेस महज 14 घंटे 20 मिनट में पूरी कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से इंदौर और पूरे मध्यप्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस स्पर्धाओं में शामिल

फुल आयरनमैन को दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस स्पर्धाओं में गिना जाता है। इसमें प्रतिभागियों को बिना रुके लगातार तीन बड़े चरण पूरे करने होते हैं

• 3.8 किलोमीटर ओपन सी स्विमिंग

• 180 किलोमीटर साइक्लिंग

• 42.2 किलोमीटर मैराथन रन

• दा नांग बीच पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को खुले समुद्र में तैराकी के बाद भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में साइक्लिंग और दौड़ पूरी करनी पड़ी।

ये भी पढ़िए ...

भारत की सबसे कम उम्र की फीमेल आयरन मैन बनी पावनी

आयरनमैन चैम्पियनशिप जीतने वाली मप्र की पहली महिला डॉक्टर बनीं डॉ. प्रिया

800 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता की फुल आयरनमैन श्रेणी में दुनिया भर से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि हाफ आयरनमैन श्रेणी में करीब 1800 प्रतिभागी शामिल हुए। भारत से फुल आयरनमैन कैटेगरी में लगभग 15 प्रतिभागी पहुंचे थे, जिनमें प्रीति खंडेलवाल भी शामिल रहीं।

गोवा में पूरी की थी हाफ आयरनमैन रेस

प्रीति ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2025 में गोवा में आयोजित हाफ आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसके बाद दिसंबर 2025 से उन्होंने फुल आयरनमैन के लिए कड़ा प्रशिक्षण शुरू किया था। महीनों की मेहनत और अनुशासन के बाद उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

छाया : इंदौर मैराथन के इन्स्टाग्राम पेज से 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...