एशियन यूथ गेम्स में मप्र अकादमी

blog-img

एशियन यूथ गेम्स में मप्र अकादमी
की रंजना यादव ने जीता रजत पदक

भोपाल। बहरीन में  आयोजित हो रहे तीसरे एशियन यूथ गेम्स में मप्र राज्य अकादमी की प्रतिभाशाली एथलीट रंजना यादव ने 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। रंजना यादव ने 24:25.88 सेकंड के समय में यह सफलता प्राप्त की। 23 से 26 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली प्रतियोगिता में  उनके इस प्रदर्शन ने भारत को खेलों के पहले दिन ही पदक दिला दिया।

बता दें कि रंजना ने हाल में ही भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसी आधार पर रंजना का चयन भारतीय दल में किया गया था। रंजना मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य कोच एसके प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रंजना बहुत ही अनुशासित और प्रतिभाशाली एथलीट हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में रंजना भारत के लिए और भी कई पदक जीतेंगी।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...