बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़

blog-img

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़
चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

बुरहानपुर की रहने वाली किसान की बेटी खुशबू पाटिल आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी की लाखों रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपना Banana Chips Startup शुरू किया है। अब उनका यह बिजनेस न सिर्फ अच्छी कमाई कर रहा है, बल्कि गांव के लोगों को रोजगार भी दे रहा है।

MBA के बाद छोड़ी कॉर्पोरेट नौकरी

खुशबू पाटिल ने MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक नामी कॉर्पोरेट कंपनी में करीब 2 साल तक नौकरी की। नौकरी में शानदार सैलरी और आरामदायक जीवन होने के बावजूद उन्होंने अपने गांव और किसानों के लिए कुछ अलग करने का फैसला लिया।

उन्होंने देखा कि बुरहानपुर के केला उत्पादक किसानों को कई बार उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता। प्राकृतिक आपदाओं और बाजार में गिरते दामों की वजह से किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए खुशबू ने Banana Chips Business शुरू किया।

लगाई केला चिप्स यूनिट

बोरसर गांव में खुशबू पाटिल ने बिना सरकारी लोन और सहायता के लाखों रुपये निवेश कर केला चिप्स यूनिट स्थापित की। इस यूनिट में केले की वैल्यू एडिशन कर उसे चिप्स के रूप में बाजार में बेचा जा रहा है। 

इस स्टार्टअप के जरिए उन्होंने गांव के करीब 10 लोगों को रोजगार भी दिया है। इससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं को भी काम मिलने लगा है।

ये भी पढ़िए ...

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

चूल्हा-चौके के साथ संभाल रहीं कारोबार

उषा ने खेती और डेयरी से बदली किस्मत, सालाना कमा रहीं 6 लाख

देश के कई राज्यों से मिल रहे ऑर्डर

खुशबू पाटिल के बनाए Banana Chips अब देश के कई राज्यों में पसंद किए जा रहे हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल कर्नाटक राजस्थान महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों से ऑर्डर मिल रहे हैं।

खुशबू बताती हैं कि शुरुआत में बिजनेस में काफी चुनौतियां आईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। आज उनका ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केले के वेस्ट से भी बनाएंगी प्रोडक्ट 

खुशबू अब सिर्फ केला चिप्स बिजनेस तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने केले के पत्तों और तनों से भी उपयोगी उत्पाद बनाने की योजना तैयार की है। उनका लक्ष्य है कि केले के हर हिस्से का उपयोग कर किसानों की आय बढ़ाई जाए। 

युवाओं को दिया बिजनेस शुरू करने का संदेश 

खुशबू का कहना है कि जो युवा निजी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं और Business Startup शुरू करना चाहते हैं उन्हें बिना डर आगे बढ़ना चाहिए। सही योजना और मेहनत से गांव में रहकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। ग्रामीण प्रेम चौधरी के मुताबिक खुशबू पाटिल की इस पहल से क्षेत्र के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा और केले की फसल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

सन्दर्भ स्रोत./छाया : ईटीवी भारत

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। 

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।