डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से

blog-img

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

इंदौर। एक महत्वपूर्ण पारिवारिक विवाद में हाई कोर्ट ने डीएनए परीक्षण कराने से इन्कार करने वाले एक शासकीय शिक्षक के खिलाफ प्रतिकूल अनुमान लगाते हुए महिला और उसके बेटे के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने न केवल अधीनस्थ न्यायालय का आदेश निरस्त किया, बल्कि महिला और उसके नाबालिग पुत्र को 12 वर्ष पूर्व की तिथि से प्रतिमाह पांच-पांच हजार रुपये भरण-पोषण देने का निर्देश भी दिया।

मामले में महिला ने अपने नाबालिग बेटे की ओर से हाई कोर्ट में अपील दायर कर दावा किया था कि उसका विवाह एक शासकीय शिक्षक से हुआ था और उसी संबंध से उसके पुत्र का जन्म हुआ। महिला का आरोप था कि कुछ समय बाद उसे और उसके बच्चे को ससुराल से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह न्याय के लिए अदालत पहुंची।

वहीं, शिक्षक ने महिला के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि न तो उसका विवाह महिला से हुआ था और न ही वह बच्चे का पिता है। उसका कहना था कि महिला उसके घर में घरेलू कामगार के रूप में कार्य करती थी, लेकिन कथित चोरी की घटना के बाद उसे काम से हटा दिया गया था।

प्रारंभिक सुनवाई में अधीनस्थ न्यायालय ने महिला के दावे को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद महिला ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पितृत्व की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। हालांकि शिक्षक ने डीएनए परीक्षण कराने से साफ इन्कार कर दिया।

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पाया कि शिक्षक महिला को केवल घरेलू कामगार बताने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं कर सका कि महिला का विवाह किससे हुआ था और बच्चे का वास्तविक पिता कौन है। दूसरी ओर, वैज्ञानिक रूप से सच्चाई सामने लाने वाले डीएनए परीक्षण का भी विरोध किया गया।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जब पितृत्व विवाद का सबसे विश्वसनीय माध्यम डीएनए परीक्षण उपलब्ध था और संबंधित पक्ष ने उससे बचने का प्रयास किया, तो यह उसके खिलाफ एक महत्वपूर्ण परिस्थिति मानी जाएगी। इसी आधार पर अदालत ने महिला और बच्चे के दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें भरण-पोषण का अधिकार प्रदान किया।

कोर्ट ने आदेश दिया कि महिला को उसके पुनर्विवाह तक तथा पुत्र को बालिग होने तक प्रतिमाह पांच-पांच हजार रुपये भरण-पोषण राशि दी जाए। साथ ही यह भुगतान 12 वर्ष पूर्व से प्रभावी माना जाएगा, जिससे महिला और बच्चे को बकाया राशि का भी लाभ मिलेगा।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...