इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,

blog-img

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

देश के सबसे तेजी से उभरते स्टार्टअप वाले शहरों में शामिल इंदौर अब महिला उद्यमियों (वुमन आंत्रप्रेन्योरशिप) का भी बड़ा केंद्र बन गया है। शहर के 1400 स्टार्टअप में से 300 से अधिक का संचालन महिला उद्यमी कर रही हैं। शहर का हर चौथा स्टार्टअप प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से महिला नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। फीफा विश्व कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी इंदौर के इन उद्यमों की सेवाएं उपयोग में आ रही हैं।

देश के सबसे तेजी से उभरते नवाचार केंद्र इंदौर में महिला उद्यमिता लगातार मजबूत हो रही है। यहां लगभग 1400 स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें से 300 से अधिक का संचालन महिलाओं के हाथों में है। राष्ट्रीय स्तर पर महिला संस्थापकों की हिस्सेदारी लगभग 18 से 20 प्रतिशत के बीच है, जबकि इंदौर में यह अनुपात इससे अधिक माना जा रहा है।

वुमन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की संस्थापक श्रेष्ठा गोयल के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं का रुझान नौकरी की बजाय अपना व्यवसाय शुरू करने की ओर तेजी से बढ़ा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, नवाचार तंत्र, निवेशकों तक बेहतर पहुंच और मार्गदर्शन कार्यक्रमों ने इस बदलाव को और गति दी है।

प्रोफेसर डॉ. जानवी चंदवानी के अनुसार, इंदौर की महिलाएं फूड, फैशन, ब्यूटी, हेल्थ, एजुकेशन और ऑनलाइन कारोबार क्षेत्रों में मजबूत पहचान बना रही हैं। इनमें सबसे अधिक हिस्सेदारी फूड एवं बेकरी सेक्टर की है, जिसमें लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं सक्रिय हैं। इसके बाद फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल क्षेत्र में 25 प्रतिशत, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन रिटेल में 15 प्रतिशत, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट में 10 प्रतिशत, हेल्थ एंड वेलनेस में 10 प्रतिशत तथा हैंडीक्राफ्ट और इवेंट्स क्षेत्रों में भी लगभग 10 प्रतिशत भागीदारी है।

ये भी पढ़िए ...

दहेज में मिली मशीन से उद्यमी बनीं बुरहानपुर की किरण

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन रही ट्रैक्टर मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की ट्रांसमिशन व्यवस्था, 24×7 अलर्ट मोड में टीम

सफल महिला नवाचार उद्यम

डॉ. प्रियंका मोक्षमार टेक्नोलॉजी सेक्टर में पहचान बना रही हैं। उनका स्टार्टअप वायु एनर्जी पर केंद्रित है। उनका हाइब्रिड कूलिंग सिस्टम पारंपरिक वातानुकूलन की तुलना में काफी कम बिजली खपत के साथ शीतलता प्रदान करता है। वर्ष 2015 में शुरू हुआ यह उद्यम आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है, और फीफा विश्व कप जैसे आयोजनों में भी इसकी तकनीक का उपयोग हुआ है।

इसी तरह साक्षी बादले सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं। उनका स्टार्टअप लेट हर ट्रैवल महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा सेवाएं प्रदान करता है, जिसकी शुरुआत इंदौर से हुई थी और अब यह देश के कई शहरों में विस्तार कर चुका है।

नेहा मुजावदिया का ट्यूटर केबिन ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने का मंच है। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी। कोविड काल में इसकी मांग तेजी से बढ़ी और अब यह देश के साथ-साथ विदेशों में भी विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।

वित्तीय सहयोग और अनुदान

इंदौर की महिला उद्यमियों को जिन परियोजनाओं के लिए बाहरी संस्थागत वित्त मिला है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 60 लाख रुपये तक का समान अनुदान भी दिया जा रहा है। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत देशभर में महिला उद्यमों के लिए 294 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत आईआईटी इंदौर और एसजीएसआईटीएस के माध्यम से महिला उद्यमों को 20 लाख से 50 लाख रुपये तक का वित्तीय सहयोग प्राप्त हो चुका है। पिछले पांच वर्षों में कई महिला उद्यमों को व्यक्तिगत रूप से 100 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश सहायता भी मिली है।

 

सेक्टर            प्रतिशत   स्टार्टअप
फूड एवं बेकरी   30%      90
फैशन, ब्यूटी-लाइफस्टाइल  25%    75
ई-कॉमर्स-ऑनलाइन रिटेल     15%      45
एजुकेशन-स्किल डेवलपमेंट    10%         30
हेल्थ एंड वेलनेस      10%    30
हैंडीक्राफ्ट, इवेंट्स    10%    30

 

सन्दर्भ स्रोत : नईदुनिया  

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...