अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

blog-img

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

इंदौर। बड़वानी से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी archana-maheshwari ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और तकनीकी समझ के दम पर जर्मनी, नीदरलैंड्स, इटली, स्पेन और अमेरिका सहित कई देशों की कंपनियों के साथ काम किया। इंटरनेशनल बिजनेस, ग्लोबल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग के क्षेत्र में उन्होंने जटिल तकनीकी प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए कंपनियों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वे भारतीय और विदेशी संस्थानों के लिए तकनीक और व्यवसाय के बीच मजबूत सेतु बन चुकी हैं।

अर्चना की शुरुआती पढ़ाई बड़वानी के सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। बचपन से ही घर में शिक्षा और आत्मनिर्भरता का माहौल था। पिता डॉक्टर थे और मां पैथोलॉजिस्ट। मां हमेशा कहती थीं कि जीवन में परिवार और करियर दोनों को साथ लेकर चलना ही असली सफलता है। यही सीख अर्चना के जीवन की सबसे बड़ी ताकत बनी।

स्कूल के बाद अर्चना इंदौर आईं और यहां से पीजी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उनकी रुचि केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग, मल्टीमीडिया और एनिमेशन जैसे कोर्स भी किए। कुछ नया सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने की उनकी कोशिश लगातार जारी रही।

शादी के बाद वे पति उमंग माहेश्वरी के साथ यूके चली गईं। उस समय उनका बेटा बहुत छोटा था। नया देश, नई परिस्थितियां और परिवार की जिम्मेदारियां—सब कुछ एक साथ संभालना आसान नहीं था।

करियर की शुरुआत और वैश्विक पहचान

अर्चना ने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरु में एनिमेशन और क्रिएटिव सेक्टर से की। बाद में यूके में कई मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ काम करने का अवसर मिला। धीरे-धीरे उनकी जिम्मेदारियां बढ़ती गईं और उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर से लेकर हेड ऑफ ग्लोबल सेल्स एंड मार्केटिंग जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

जर्मनी, नीदरलैंड्स, इटली सहित कई देशों में किया काम

करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिला। अर्चना ने भारत और यूके की कई कंपनियों के साथ इंटरनेशनल बिजनेस और ग्लोबल मार्केटिंग में काम किया।

कार्य के दौरान उन्हें जर्मनी, नीदरलैंड्स, इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर और बिजनेस इवेंट्स में कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होंने न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में भारतीय और यूके की कंपनियों के लिए मार्केट डेवलपमेंट, बिजनेस नेटवर्किंग और इंटरनेशनल क्लाइंट रिलेशन पर महत्वपूर्ण कार्य किया। वर्तमान में अर्चना माहेश्वरी ए एंड एम टेक में टेक्नोलॉजी कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं।

धैर्य और लगातार मेहनत है सफलता की कुंजी

अर्चना मानती हैं कि समाज और परिवार से जुड़ाव बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। उनका मानना है कि यदि समाज संगठित और जागरूक हो, तो नई पीढ़ी को बेहतर दिशा मिल सकती है।

उनके परिवार ने हमेशा महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी। यही संस्कार उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे। आज पीछे मुड़कर देखने पर अर्चना माहेश्वरी को लगता है कि संघर्ष हर व्यक्ति के जीवन में आता है, लेकिन आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर मेहनत इंसान को मंजिल तक अवश्य पहुंचाते हैं।

खुद पर विश्वास जरूरी

अर्चना माहेश्वरी का मानना है कि यदि महिलाएं खुद पर विश्वास रखें, तो वे परिवार और करियर दोनों में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। आज वे कई भारतीय और विदेशी कंपनियों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...