दहेज में मिली मशीन से उद्यमी बनीं बुरहानपुर की किरण

blog-img

दहेज में मिली मशीन से उद्यमी बनीं बुरहानपुर की किरण

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)। अगर आपके अंदर कुछ कर दिखाने का जुनून हो, तो आप न सिर्फ अपने जीवन को बदल सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है किरण रायकवार ने, जो बुरहानपुर के सीलमपुरा गांव की निवासी हैं। किरण ने दहेज में मिली सिलाई मशीन से घर से सिलाई का काम शुरू किया था, आज कॉस्ट्यूम डिजाइन की एक बड़ी उद्यमी बन गईं हैं और उन्होंने 2 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। 

किरण का मानना है कि यह सब संभव हुआ क्योंकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपने सपनों को सच करने के लिए मेहनत की। आज, वह उन महिलाओं के लिए आदर्श बन चुकी हैं, जो यह मानती हैं कि एक घरेलू महिला का जीवन में आगे बढ़ना मुश्किल है। 

सास की मदद से हुनर को मिली दिशा 

किरण बताती हैं कि शादी से पहले उन्होंने दो बार संविदा शिक्षक की परीक्षा पास की थी, लेकिन वैकेंसी नहीं होने के कारण वह नौकरी नहीं पा सकी। शादी के दौरान उन्हें दहेज में एक सिलाई मशीन मिली थी। कपड़े डिजाइन करने का शौक था, लेकिन संसाधन और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और उसी सिलाई मशीन से अपने जीवन की शुरुआत की।  किरण की सास कुंदन बाई ने उनके हुनर को पहचाना और उन्हें बढ़ावा दिया। पति कैलाश रायकवार ने भी पूरा समर्थन दिया। इसके बाद किरण ने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उनका जुनून और मेहनत उन्हें सफलता की ओर ले गए। आज किरण बुरहानपुर की सबसे बड़ी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग गारमेंट्स उद्यमी बन चुकी हैं।  किरण का महिलाओं के लिए संदेश है "सपने देखो, मेहनत करो, और सफलता पाओ। सफलता पाने तक रुकिए मत। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके पीछे लंबी मेहनत और संघर्ष की आवश्यकता होती है।" उनका कहना है कि कई महिलाएं यह सोचती हैं कि उनके पास वह सब नहीं है जो उन्हें चाहिए होता है, लेकिन असल सफलता यह है कि जीवन में आई बाधाओं को पार करना ही असली जीत है। 

किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य और सामाजिक कार्य 

किरण रायकवार वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य भी हैं और नाबालिगों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा, विवाह से पहले उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई छोड़ी थी, जिसे वह अब फिर से जारी कर रही हैं। किरण ने नेशनल हॉकी प्लेयर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी। उनका कहना है कि उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा, और यही मानसिकता उनके जीवन के संघर्षों में मददगार साबित हुई। 

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...