डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार

blog-img

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग की प्रमुख (HOD) प्रो. डॉ. भावना शर्मा को अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी (AIOS – All India Ophthalmological Society) द्वारा आयोजित गुरुसंगम कार्यक्रम में लगातार तीसरे वर्ष नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. डॉ. भावना शर्मा को शीघ्र ही अकादमिक जगत के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। 

कॉर्निया रोगों पर तीन वर्षों में दिए महत्वपूर्ण व्याख्यान: प्रो. डॉ. भावना शर्मा ने बीते तीन वर्षों में कॉर्निया से जुड़ी गंभीर बीमारियों पर तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व्याख्यान दिए। इनमें कॉर्नियल टोपोग्राफी, बच्चों में होने वाला वीकेसी (Vernal Keratoconjunctivitis) और कॉर्नियल डायस्ट्रॉफीज जैसे विषय शामिल रहे। ये व्याख्यान विशेष रूप से बचपन में होने वाले अंधत्व की रोकथाम में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए हैं। 

100 वरिष्ठ नेत्र विज्ञान शिक्षकों के बीच हुआ चयन

इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देशभर के लगभग 100 वरिष्ठ नेत्र विज्ञान शिक्षकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्रो. शर्मा का चयन विषयवस्तु, प्रस्तुति शैली, स्पष्टता और व्यावहारिक उपयोगिता जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया। 

 राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

AIOS के गुरुसंगम मंच पर पिछले तीन वर्षों में प्रो. डॉ. भावना शर्मा द्वारा दिए गए व्याख्यानों को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिली है। इस अवसर पर प्रो. शर्मा ने यह सम्मान अपने विद्यार्थियों और मरीजों को समर्पित किया।

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : एम्स भोपाल के ट्विटर अकाउंट से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने
न्यूज़

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने , गांव से निकलकर जीते 12 मेडल

आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस पिता-बेटी की जोड़ी ने हार नहीं मानी.

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व