विश्व तैराकी चैंपियनशिप में शामिल होने वाली भारत

blog-img

विश्व तैराकी चैंपियनशिप में शामिल होने वाली भारत
की पहली महिला गोताखोर बनी इंदौर की पलक

छाया: पंकज शर्मा

\भारतीय तैराकी संघ द्वारा विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2024 दोहा के लिए भारतीय गोताखोरों की टीम घोषित हुई। इसमें पहली बार किसी भारतीय महिला को इस चैंपियनशिप के लिए चुना है। भारतीय गोताखोर नेशनल चैम्पियन इंदौर की पलक शर्मा इस बार दोहा में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

कई सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुकी पलक इससे पहले भी अपना जलवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेर चुकी हैं। इससे पहले 2019 में 10वीं एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीत कर पलक ने भारत देश का नाम दुनिया में रोशन किया था। उस प्रतियोगिता में भी पलक एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला गोताखोर बनी थीं।

पलक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ इंदौर सेफ सिटी की ब्रांड एंबेसडर भी है। पलक को 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कृत किया था। पलक को मध्यप्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार भी मिल चुका है। पलक  विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त रमेश व्यास शर्मा से प्रशिक्षण ले रही हैं, जो स्वयं भी डाइविंग के क्षेत्र में एक ख्याति पूर्ण कोच है।

सन्दर्भ स्रोत: पलक के पिता श्री पंकज शर्मा द्वारा प्रेषित 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...