रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

blog-img

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

जबलपुर। रीवा की उभरती क्रिकेट प्रतिभा जाह्नवी राजपूत ने अपने खेल और हौसले के दम पर नई पहचान बनाई है। महज 16 वर्ष की उम्र में उनका चयन भोपाल बुल्स में हुआ है। इससे उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे रीवा संभाग का नाम रोशन किया है।

हरफनमौला खिलाड़ी 

बोदाबाग निवासी जाह्नवी का चयन हाल ही में आयोजित डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 11 विकेट लेने के साथ 155 रन भी बनाए। गेंद और बल्ले दोनों से किए गए दमदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें भोपाल बुल्स की टीम में जगह दिलाई।

अंडर-15 टीम का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

जाह्नवी इससे पहले मध्य प्रदेश अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी क्रिकेट यात्रा रीवा में कोच इंद्रदेव भारती के मार्गदर्शन में आगे बढ़ी, जहां उन्होंने खेल की तकनीकी बारीकियां सीखीं और अपनी प्रतिभा को निखारा।

ये भी पढ़िए ...

विश्व तैराकी चैंपियनशिप में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला गोताखोर बनी इंदौर की पलक

ग्वालियर की वैष्णवी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल

यादगार प्रदर्शन से पिता को दी श्रद्धांजलि

जाह्नवी की सफलता का यह सफर आसान नहीं रहा। 1 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार गहरे सदमे में था, लेकिन जाह्नवी ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। पिता के निधन के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद 80 रन बनाने के साथ चार विकेट भी हासिल किए। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया।

अब MPL में दिखाएंगी दम

जाह्नवी की कहानी केवल क्रिकेट में सफलता की नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देती है। अब उनकी निगाहें मध्य प्रदेश लीग में बेहतर प्रदर्शन पर टिकी हैं। भोपाल बुल्स की टीम 4 जून को इंदौर में बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जहां क्रिकेट प्रेमियों की नजरें जाह्नवी के प्रदर्शन पर भी रहेंगी।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : दैनिक जागरण

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...