पहली बार एनडीए से पास हुईं 17 महिला

blog-img

पहली बार एनडीए से पास हुईं 17 महिला
कैडेट्स, देश की तीनों सेनाओं में होंगी शामिल

नई दिल्ली। शुक्रवार को एनडीए से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ। इतिहास में यह पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ एनडीए (NDA) से ग्रेजुएट हुई हैं। यह सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी। साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को एनडीए में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी।

दरअसल, बीते 75 सालों से महिलाओं को टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती का प्रावधान नहीं था। इसके खिलाफ कुश कालरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 18 अगस्त 2021 को कोर्ट ने पहली बार लड़कियों के लिए एनडीए में शामिल होने के दरवाजे खोल दिए। इस फैसले के बाद, 2022 में पहली बार 17 महिला कैंडिडेट्स का बैच एनडीए में शामिल हुआ, जो आज ग्रेजुएट हुए हैं।

एनडीए से पास होने वाली हरियाणा की हरसिमरन कौर अब इंडियन नेवल एकेडमी जाएंगी। कौर ने बताया, 'एनडीए जॉइन करने के पीछे मेरा यही उद्देश्य था कि मैं मिलिट्री में जल्दी करियर शुरू कर पाऊं। मेरे पिता आर्मी से मेरे हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। दादा भी आर्मी में ही थे। यही वजह है कि आर्मड फोर्सेज (Armed Forces) से मैं गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं। 

एनडीए पास करने वाली पहली महिला कैडेट्स में श्रीती दक्ष भी शामिल हैं। श्रीती के पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं। श्रीती कहती हैं कि जैसा उन्होंने सोचा था, एनडीए का एक्सपीरियंस उससे भी बेहतर है। एकेडमी में आकर उन्हें समझ आया कि मिलिट्री ट्रेनिंग का असली एक्सपीरियंस कैसा होता है। परेड से पहले श्रीती ने कहा था-कुछ ही देर है, जब वो पल महसूस कर पाऊंगी जो मेरे पिता ने भी एक समय पर महसूस किया होगा। 

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पर्यटकों को  विरासत से रूबरू
न्यूज़

पर्यटकों को  विरासत से रूबरू , करा रहीं रेखा और वंदना

36 साल से रेखा चोपड़ा तो 24 साल से टूरिस्ट गाइड हैं वंदना दुबे

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब
न्यूज़

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब

खास बात यह है कि इस संस्करण के लिए परधान गोंड समाज की महिलाओं ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय कहानी से प्रेरित होकर अपनी...

ऐश्वर्या  विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस
न्यूज़

ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस

जबलपुर की ऐश्वर्या  ने स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश का किया प्रतिनिधित्व

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.