रेनू आसनानी:  शादी के 14 साल बाद शुरू की

blog-img

रेनू आसनानी:  शादी के 14 साल बाद शुरू की
पावर लिफ्टिंग, जीते कई गोल्ड मेडल

छाया: नर्मदांचल डॉट कॉम

● विमेन पावर स्टेट व नेशनल खेल में कई पदक अपने नाम किये

● स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ़ एमपी का खिताब जीता

भोपाल। संत हिरदाराम नगर की रेणु आसनानी ने शादी के 14 साल बाद गृहिणी के दायरे से बाहर निकलकर न केवल पावर लिफ्टिंग में खुद का साबित किया, बल्कि युवकों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ मध्य प्रदेश का खिताब अपने नाम किया है।

आमतौर पर माना जाता है महिलाओं के लिए शादी के बाद अपने करियर को बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है, लेकिन संत नगर में रहने वाली रेणु आसनानी ने मां बनने के बाद पावर लिफ्टिंग में कदम रखा। पति जीतू आसनानी जो पॉवर लिफ्टिंग में हैं, उनकी तरह पावर लिफ्टिंग करने का फैसला लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने के बाद संत नगर और आसपास के युवक-युवतियों को पावर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण दे रही हैं। कई खिलाड़ी अनेक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर संत नगर के लिए पदक हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़िए ...

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

बेटी भी नहीं पीछे

रेनू ने बताया पति पॉवर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण देते हैं, शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मन में आया कि मैं भी प्रशिक्षण लेकर क्यों न खुद को आजमाऊं। चुनौती तय की और जुट गई। कामयाबी के तौर पर राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक हासिल करने में कामयाब रही। रेनू ने बेटी तनीषा को 12 साल की उम्र में पावर लिफ्टिंग सिखाया। तनीषा ने 3 सितंबर को भोपाल जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 59 किलोग्राम भारवर्ग में 98 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

हासिल मुख्य पदक

● सितंबर 2022 को जबलपुर में हुई मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 84 किलोग्राम भार वर्ग में 275 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

● अक्टूबर 2022 में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर 84 किलोग्राम भारवर्ग (मास्टर) में कुल 305 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।

● मार्च 2023 में इंदौर में आयोजित पावर लिफ्टिंग में 84 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक।

●  जुलाई 2023 में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में  84 किलोग्राम भारवर्ग में 337.5 किलोग्राम वजन उठाकर महिला वर्ग में लगातार दूसरे वर्ष रजत पदक पर कब्जा किया।

संदर्भ स्रोत: पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास