वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग-फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : इंदौर

blog-img

वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग-फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : इंदौर
की वंदना ठाकुर ने मालदीव्स में जीता ब्रॉन्ज

छाया : लल्लन टॉप डॉट कॉम

भारतीय बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (IBBF) द्वारा मालदीव्स के कैनारेफ रिज़ॉर्ट में 5 से 15 नवंबर, 2024 तक आयोजित 15वें वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश की बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता है। यह मेडल वंदना ने महिला बॉडी बिल्डिंग के अंतर्गत 55 किलोग्राम से अधिक की श्रेणी में हासिल किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर से बेहतरीन बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया, जिसमें वंदना ने मध्यप्रदेश इकलौती बिल्डर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

गौरतलब है कि इस साल की वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दुनिया भर से कुल 30 देशों के लगभग 250 से अधिक बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया।

महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

वंदना की यह सफलता भारतीय बॉडीबिल्डिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से न सिर्फ अपने देश का नाम रोशन किया, बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। वंदना ने अपनी जीत के बाद कहा, मैं अपने देश के लिए कुछ कर पाई, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। अब मुझे देश के लिए गोल्ड (स्वर्ण पदक) लाने के लिए कड़ी मेहनत करना है, यही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...