गरीब आदिवासी महिलाओं ने मजदूरी छोड़ थामी कूची, विदेशों में भी हैं पेंटिंग के मुरीद 

blog-img

गरीब आदिवासी महिलाओं ने मजदूरी छोड़ थामी कूची, विदेशों में भी हैं पेंटिंग के मुरीद 

छाया:  नव दुनिया

यदि आपके पास हुनर है तो एक न एक दिन आप अपना मुकाम हासिल कर ही लेते हैं। बस स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालना है और हार नहीं माननी है। यह बात उमरिया जिले के लोढ़ा जैसे छोटे से गांव में जन्म लेने वाली आदिवासी परिवार की उन महिलाओं ने पर सटीक बैठती हैं, जिनका गुजारा महुआ बीनने और ईंट बनाने से होता था और जिन्होंने फाइन आर्ट का नाम तक नहीं सुना था, लेकिन अब ये महिलाएं आदिवासी कलाकार के रूप में स्थापित हो गई हैं और कला संसार में नये आयाम रच रही हैं।

• चित्र विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं

ऐसी महिलाओं में ग्राम लोढ़ा की रामरती बाई बैगा और संतोष बाई बैगा के नाम शामिल हैं, जिनके बनाए बैगा आदिवासी शैली के चित्र दिल्ली के भूमिजन प्रदर्शनी और बांधवगढ़ के ललित कला के आयोजन में शामिल हो चुके हैं, जहां इनका सम्मान भी हुआ। इन महिलाओं के बनाए चित्र विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी मांग ब्रिटेन, जापान और कुछ अन्य देशों में है।

• संघर्ष के रास्ते, सफलता की मंजिल

जनगण तस्वीरखाना का संचालन कर रहे निमिष स्वामी बताते हैं कि जिले की इन महिलाओं ने संघर्ष का लंबा रास्ता तय किया, तब जाकर इन्हें सफलता हासिल हुई। आदिवासी परिवार की ये गरीब महिलाएं पारंपरिक आदिवासी कला से जुड़ी रहीं। इन्हें स्वर्गीय आशीष स्वामी ने 2006 में अवसर दिया और ये महिलाएं उत्कृष्ट कलाकार बन गईं। इन महिलाओं ने न सिर्फ अपना परिवार संभाला बल्कि अनपढ़ होते हुए भी कला की ऐसी साधना की जिससे इनके साथ जिले का नाम भी रोशन हो गया।

ये भी पढ़िए ....

काली बैंक के अंधेरे से 'धोड़ी बैंक' के उजाले तक: झाबुआ की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

• बनाती थी ईंट

रामरती बाई बैगा और संतोषी बाई बैगा के घर के चूल्हे तब जलते थे, जब ये ईंट भट्टों पर दिनभर खुद को धूप में तपाकर ईंट बनाती थीं। सीजन में सुबह महुआ बीनने जाती थीं और आठ बजे चावल और उसका माड़ खाकर ईंट भट्टे पर पहुंच जाती थीं। घर की सफाई के दौरान स्वर्गीय आशीष स्वामी ने दोनों महिलाओं के अंदर पारंपरिक आदिवासी कलाकार को देखा और उन्हें प्रेरित किया।

• दीवारें सजाने से केनवास तक का सफर

रामरती बाई बैगा और संतोषी बैगा ने बताया कि जब वे अपने घर की सफाई करके उसे सजाती थीं तो देखने में उनका मिट्टी का बना घर आकर्षक लगने लगता था। वे उसे गोबर से लीपती थीं और गेरू, छूही माटी, पीली माटी से सजाती थीं। गेरू और पीली माटी से फूल, पक्षी और तितलियां बनाकर दीवारों को सजा देती थीं। उनकी इस कला को देखने के बाद स्वर्गीय आशीष स्वामी ने उन्हें चित्र बनाने के लिए कागज और कलर दिया और ट्रेनिंग भी दी। कुछ ही समय में दोनों महिलाएं कागज पर चित्र बनाने में निपुण हो गईं। इसके बाद उन्हें केनवास दिया तो इन आदिवासी अनपढ़ महिलाओं ने कला का संसार रच डाला।

सन्दर्भ स्रोत – नव दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...