पूनम तत्ववादी को मिली दोहरी सफलता,

blog-img

पूनम तत्ववादी को मिली दोहरी सफलता,
महिला एकल और युगल में मिली जीत

छाया : नेशनल स्पोर्ट्स टाइम

भोपाल। राजधानी की इंटरनेशनल शटलर पूनम तत्ववादी ने पंचकुला (हरियाणा) में खेली जा रही ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोहरी सफलता अर्जित की। उन्होंने प्रतियोगिता के 55+ वर्ग में महिला सिंगल्स व डबल्स के ख़िताब अपनी झोली में डाले। स्पर्धा में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में 3 पदक जीतने वाली पूनम तत्ववादी ने यहाँ 55+ महिला सिंगल्स फाइनल में मप्र की शालिनी यादव को सीधे गेमों में 21-10, 21-17 से हराया। उन्होंने शालिनी के साथ इसी वर्ग के युगल फाइनल में सरोज सावंत व सुजैन की जोड़ी को 21-12, 21-13 से परास्त किया।

उल्लेखनीय है कि पूनम को एकल में पहली ओर युगल में दूसरी सीड मिली थी। वे मास्टर्स में लगातार 12 बार की नेशनल चैंपियन हैं। मप्र शासन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित विक्रम पुरुस्कार से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

सन्दर्भ स्रोत : नेशनल स्पोर्ट्स टाइम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...