उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल : आद्या और

blog-img

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल : आद्या और
पलक ने स्वर्ण, रानी ने जीता कांस्य

भोपालः उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मप्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को मप्र के लिए आद्या सिंह ने डुएथलान, पलक शर्मा ने डायविंग और वेटलिफ्टिंग में रानी नायक ने कांस्य पदक जीते।

हल्द्वानी में ही आयोजित महिलाओं की 10 मीटर हाई डाइविंग इवेंट में मप्र की पलक शर्मा ने 199.72 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग में मप्र की रानी नायक ने महिलाओं के 45 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। आद्या सिंह ने सभी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 56 मिनट 43 सेंकड का समय लेकर मप्र को स्वर्ण पदक दिलाया। मप्र की ही रमा सोनकर चौथे स्थान पर रही।

इसके पहले आद्या सिंह ट्रायथलान व्यक्तिगत में कांस्य और टीम इवेंट में रजत पदक जीत चुकी है। कोच कैप्टन मनोज झा ने बताया कि इसमें 2.5 किमी दौड़ के बाद 20 किमी साइकलिंग करना होती है और अंत में एक बार फिर 2.5 किमी दौड़ पूरी करना होती है। आद्या ने पहली दौड़ 9:17 मिनट में तथा दूसरी दौड़ 9:48 मिनट में पूरी की, वहीं 20 किमी साइकलिंग 36:14 मिनट में पूरी की।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...