इटारसी से अनन्या और यामिनी

blog-img

इटारसी से अनन्या और यामिनी
 का मप्र की सीनियर टीम में चयन

छाया: नर्मदांचल डॉट कॉम

इटारसी। मध्यप्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम में इटारसी की दो लड़कियों का चयन हुआ है। खास बात यह है कि दोनों ही नया यार्ड इटारसी की रहने वाली हैं। बैट्समैन अनन्या दुबे एवं विकेट कीपर बल्लेबाज यामिनी बिल्लौरे अब मध्यप्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम में प्रतिनिधित्व करेंगी।

मध्य प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम में अनन्या दुबे का चयन दूसरी बार हुआ है। पिछले वर्ष भी अनन्या मप्र की टीम में चुनी गयी थीं और उनको तीन मैच खेलने को मिले थे। इस वर्ष पुन: प्रदर्शन के आधार पर अनन्या का चयन हुआ है। अनन्या का तो आईपीएल में भी नाम था और उसकी बेस प्राइज 20 लाख थी, लेकिन फिलहाल आईपीएल में चयन नहीं हो सका। इसी तरह से यामिनी का चयन मप्र की टीम में पहली बार हुआ है। ये लड़कियां मध्य प्रदेश की ओर से 4 जनवरी को पांडिचेरी में ट्रॉफी खेलेंगी।

सन्दर्भ स्रोत: देशबन्धु

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...