नेशनल गेम्स : मध्य प्रदेश की करिश्मा ने कैनो

blog-img

नेशनल गेम्स : मध्य प्रदेश की करिश्मा ने कैनो
एक्सट्रीम स्लैलम में मारी बाजी, जीता स्वर्ण

पोड़ी। उत्तराखंड में आयोजित में 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के अंतर्गत पौड़ी जिले के फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लैलम प्रतियोगिता के Women's Kayak Cross इवेंट में मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी करिश्मा दीवान ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। महिला वर्ग में करिश्मा दीवान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघालय की एलिजाबेथ विनसेंट दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अरुणाचल प्रदेश की देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं ताइक्वांडो में महिला क्योरुगी अंडर-46 किग्रा में मप्र की डाली मालवीय ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

बॉक्सिंग में दिव्या की फाइनल में दस्तक

पिथौरागढ़ में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में मप्र की बॉक्सिंग टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया है। महिला वर्ग की 54 किग्रा स्पर्धा में मप्र की होनहार मुक्केबाज दिव्या पवार ने असम की अल्कोन को 5-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...