सीनियर नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप : भोपाल की

blog-img

सीनियर नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप : भोपाल की
विद्यांशी ने स्वर्ण , नेहा ने जीता रजत

छाया : विश्वास सारंग के ट्विटर अकाउंट से

भोपाल। मप्र सेलिंग अकादमी भोपाल की विद्यांशी मिश्रा ने मुंबई के समुद्र में आयोजित सीनियर नेशनल सेलिंग में स्वर्ण जीता है। जबकि नेहा ठाकुर ने  रजत दिलाया है। चैम्पियनशिप में विद्यांशी मिश्रा ने ने IQFoil इवेन्ट में काफी कम वजन की खिलाड़ी रहते हुये अपने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता के साथ 15 से 20 नॉट की तेज हवा में खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं  ILCA6 इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी नेहा ठाकुर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। खिलाड़ी नेहा ठाकुर ने एशियन गेम्स हांगजाउ चायना में रजत पदक अर्जित किया था। अकादमी की दोनों पदक विजेता खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक नरेन्द्र राजपूत और सहायक प्रशिक्षक अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। प्रतियोगिता में वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह फ्लेग आफीसर कमॉंडिंग इन चीफ आफ वेस्टर्न नेवल कमाण्ड के मुख्य आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में देश भर के कुल 12 क्लब, स्टेट / एसोसिएशन के 69 सेलरों ने भागीदारी की थी।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...