नेशनल रोइंग चैंपियनशिप :  खुशप्रीत कौर ने सिंगल स्कल्स

blog-img

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप :  खुशप्रीत कौर ने सिंगल स्कल्स
और रुकमनी-पूनम ने डबल स्कल्स  में जीता सोना

छाया : पीपुल्स

• मप्र राज्य अकादमी की महिला खिलाड़ियों  का दबदबा 

• मप्र ने 2000 मीटर रेस में जीते आठ पदक

• 500 मीटर रेस में भी इतने ही पदक जीतने की उम्मीद

भोपाल। मप्र अकादमी के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 41वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण  समेत आठ पदक जीते हैं। वह आठ पदक के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रहा है।  पहले स्थान पर सर्विसेज की टीम है। मप्र अकादमी के खिलाड़ियों ने ये सभी मेडल 2000 मी. स्पर्धा के सिंगल स्कल्स, डबल स्कल्स, काक्सलेक्स पेयर, कॉक्सलेस फोर काक्स्ड में जीते हैं।

पुणे में आयोजित इस राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में मप्र रोइंग अकादमी की खिलाड़ी कु. खुशप्रीत कौर ने 2000 मी. सिंगल  स्कल्स इवेंट में स्वर पदक जीता वही रुकमनी और पूनम ने 2000 मी. डबल स्कल्स  में सभी को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। विंध्या, पूनम, खुशप्रीत और रुक्मणी की टीम ने 2000 मी. क्वार्टर पुल  स्कल्स में स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा विंध्या और ज्योति कुशवाहा ने 2000 मी. कॉकलेस डबल में कांस्य और मनीषा दांगी, आकांक्षा पिंगल, सुहानी मीना, ज्योति ठाकुर ने टीम वर्ग में 2000 मी. कॉक्सलेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के 2000 मी. कॉक्स्ड-8 स्पर्धा में मप्र राज्य अकादमी भोपाल की खिलाड़ी कु. मनीषा दांगी, आकांक्षा पिंगल, अंजली शिवहरे, फुलवंती, सुहानी मीना, ज्योति ठाकुर, गुरवानी कौर, दलजीत कौर ने रजत पदक जीता है। आखिरी दिन 500 मीटर की रेस होगी। इसी टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे।

संदर्भ स्रोत : पीपुल्स

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...