नेशनल गेम्स :आख़िरी दिन अनुष्का नायक

blog-img

नेशनल गेम्स :आख़िरी दिन अनुष्का नायक
और जेसिका प्रजापति ने जीता स्वर्ण

देहरादून। नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिस्पर्धा के अंतिम दिन भी जलवा दिखाया। मलखंब- एपरेटस-पोल में अनुष्का तथा मलखंब के ऑल राउंड व्यक्तिगत मुकाबले में जेसिका ने स्वर्ण जीता वहीँ रेसलिंग में पूजा जाट और महिला हॉकी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया।

मलखंब, एपरेटस – पोल, व्यक्तिगत महिला वर्ग में अनुष्का नायक ने 8.40 के स्कोर के साथ महाराष्ट्र की रुपाली को हराकर स्वर्ण पदक जीता वहीं, ऑल राउंड व्यक्तिगत महिला वर्ग में जेसिका प्रजापति ने स्वर्ण और अनुष्का नायक ने रजत पदक अर्जित किया।

मॉडर्न पेंटाथलॉन में भी मध्य प्रदेश के यश बथेरे और रमा सोनकर की जोड़ी ने टेट्राथलॉन मिश्रित रिले में 829 का स्कोर कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

अन्य खेलों में भी शानदार प्रदर्शन

कैनोइंग: कैनोइंग के विमेंस स्प्रिंट के 4 500 मी. में मध्य प्रदेश की टीम ने 1:48.653 का समय निकालते हुए रजत पदक जीता। महज 1.696 सेकंड के अंतर से स्वर्ण पदक हाथ से निकल गया।]

हॉकी: महिला हॉकी टीम ने फाइनल में हरियाणा के खिलाफ 4-1 से हारकर रजत पदक अपने नाम किया।

रेसलिंग: 53 किलोग्राम व्यक्तिगत महिला वर्ग में पूजा जाट ने रजत पदक जीता।

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...