मप्र हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों को

blog-img

मप्र हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों को
फंसाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक

जबलपुर। दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में मप्र हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि वैवाहिक विवादों में पति के साथ उसके रिश्तेदारों को भी बेवजह आरोपी बनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो चिंताजनक है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना ठोस साक्ष्य के लगाए गए ऐसे आरोप कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग माने जाएंगे।'

रिश्तेदारों के खिलाफ FIR निरस्त

न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पति के रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और उससे संबंधित कार्रवाई को निरस्त कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पति के खिलाफ मामला जारी रहेगा और ट्रायल चलता रहेगा।

ये भी पढ़िए ...

सुप्रीम कोर्ट : दहेज पीड़िता द्वारा पति के रिश्तेदारों को अनावश्यक रूप से घसीटना गलत प्रवृत्ति

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट : पति के रिश्तेदारों के खिलाफ पत्नी द्वारा यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप क्रूरता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : दहेज के झूठे केस में फंसाना मानसिक क्रूरता

चार साल पहले हुई थी शादी

मामले में विदिशा निवासी शुभम साहू की ओर से दलील दी गई कि उनकी शादी वर्ष 2022 में सागर निवासी निधि से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह मायके चली गई। इसके बाद वह लापता हो गई।

पिछले साल लगाए केस

• याचिकाकर्ता के अनुसार, जुलाई 2025 में उन्होंने तलाक के लिए आवेदन दायर किया, जिसके बाद पत्नी ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया।

• सुनवाई के दौरान मप्र हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में पूरे परिवार को आरोपी बनाना न्यायोचित नहीं है, खासकर तब जब आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद न हों।

• यह फैसला ऐसे मामलों में एक अहम संदेश माना जा रहा है, जहां पारिवारिक विवादों में आरोपों का दायरा अक्सर जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया जाता है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 पति जिम्मेदारी से नहीं बच सकता : गुजारा-भत्ता
अदालती फैसले

 पति जिम्मेदारी से नहीं बच सकता : गुजारा-भत्ता , पर मप्र हाईकोर्ट का फैसला

कम आय का बहाना नहीं चलेगा हाईकोर्ट ने पति को सुनाया बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट  : पिता बच्चे की अभिरक्षा
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पिता बच्चे की अभिरक्षा , किसी को भी नहीं सौंप सकता

नाबालिग बच्चों की कस्टडी पर हाईकोर्ट सख्त, पिता के अधिकारों पर अहम टिप्पणी

विवाह से नहीं बदलती जाति, आरक्षण पर
अदालती फैसले

विवाह से नहीं बदलती जाति, आरक्षण पर , पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

कहा - जाति जन्म से तय होती है, शादी से नहीं दूसरे राज्य में शादी करने पर नहीं मिलेगा OBC आरक्षण का लाभ

पति के पास बेवफाई के सबूत मप्र हाईकोर्ट ने तस्वीरों को माना सही
अदालती फैसले

पति के पास बेवफाई के सबूत मप्र हाईकोर्ट ने तस्वीरों को माना सही

एमपी हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक मामलों में 65-बी सर्टिफिकेट के बिना भी तस्वीरों को सबूत माना जा सकता है।