जयपुर फैमिली कोर्ट: सोशल मीडिया पर पत्नी का व्यवहार बना मानसिक क्रूरता

blog-img

जयपुर फैमिली कोर्ट: सोशल मीडिया पर पत्नी का व्यवहार बना मानसिक क्रूरता

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने वैवाहिक संबंधों और सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किया गया आचरण वैवाहिक रिश्तों की नींव को प्रभावित कर सकता है।

न्यायाधीश ने कही ये बात

पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या (एक) की न्यायाधीश आरती भारद्वाज ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यदि कोई विवाहित महिला किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाती है और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करती है, तो यह पति के प्रति 'मानसिक क्रूरता' की श्रेणी में आता है।

पति के वकील डीएस शेखावत ने इस आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला इस बात को रेखांकित करता है कि सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियां और ऑनलाइन व्यवहार अब वैवाहिक विवादों में प्रासंगिक सबूत माने जा सकते हैं, खासकर जब इनसे पति या पत्नी को अपमान या भावनात्मक आघात पहुंचता हो।

मुख्य आरोप

पति ने अदालत में अपनी पत्नी पर दुर्व्यवहार, अपशब्दों का प्रयोग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया। साथ ही उसने यह भी कहा कि पत्नी उसे अपने माता-पिता से अलग होने के लिए लगातार दबाव डालती थी। हालांकि, मामले में मुख्य मुद्दा पत्नी का सोशल मीडिया व्यवहार ही रहा।

अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने से पति को गंभीर भावनात्मक पीड़ा होती है और उसकी गरिमा व सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। अदालत ने टिप्पणी की कि यदि कोई विवाहित महिला किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाती है और उन्हें सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा करती है, तो यह आचरण पति के लिए मानसिक क्रूरता के समान है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इलाहाबाद हाईकोर्ट -पति-पत्नी के साथ
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट -पति-पत्नी के साथ , रहते जन्मा बच्चा पति की ही वैध संतान

कोर्ट ने अपने निर्णय में जोर दिया कि विवाह के दौरान जन्मे बच्चे की वैधता को केवल अत्यंत ठोस साक्ष्यों से ही चुनौती दी जा...

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...