एमबीबीएस में प्रदेश में पहले स्थान पर रही मेहर,

blog-img

एमबीबीएस में प्रदेश में पहले स्थान पर रही मेहर,
एलएनसीटी की रंजीता ने जीता कांस्य

मध्यप्रदेश की एक होनहार बेटियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आष्टा की  मेहर अज़हर ने जहाँ एमबीबीएस के अपने अंतिम वर्ष में 1103 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं भोपाल एलएनसीटी की रंजीता सिन्हा ने ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है।   

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही मेहर

उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य रहे स्वर्गीय अजहरुद्दीन की पुत्री मेहर अज़हर शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने डॉक्टरी की पढ़ाई विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी से की है।  उनका बड़ा भाई एमबीबीएस डॉक्टर है, जबकि दूसरे नंबर की बहन ने बीडीएस करने के बाद अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। मेहर अब इंटर्नशिप शिवपुरी में करने के साथ ही पीजी करेंगी।  पीजी के लिए उनकी पहली पसंद मेडिसिन व दूसरी प्रसूति रोग विशेषज्ञ है।   

कई पदक हासिक कर चुकी हैं रंजीता

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हाल ही में आयोजित ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता 2023-24 में एलएनसीटी विवि बीपीई एस तृतीय वर्ष की रंजीता सिन्हा ने महिला वर्ग में इंडिविजुअल कुमीते 61 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते ही कांस्य पदक अर्जित किया है।  रंजीता अब तक स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में सैकड़ों शील्ड तथा पदक अर्जित कर चुकी हैं।    

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...