बैतूल की मंगला टेकाम का

blog-img

बैतूल की मंगला टेकाम का
अंतरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में चयन

छाया : मंगला टेकाम के फेसबुक अकाउंट से

• जापान सहित 14 देशों के युवा प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग लेंगे, मप्र से जाएंगी मंगला

भोपाल। जापान सरकार द्वारा प्रायोजित 'द शिप फॉर वर्ल्ड यूथ’ कार्यक्रम के लिए बैतूल की मंगला टेकाम का चयन किया गया है। जनजातीय समाज से जुड़ी मंगला टेकाम इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली मप्र की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वह बैतूल जिले के शाहपुर ब्लाक के मगरडोह गांव की मूलनिवासी मंगला वर्तमान में दिल्ली में रह कर जर्मनी से जुड़े एक प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रही हैं।

24 जनवरी 2024 से प्रारंभ होने जा रहे 'द शिप फॉर वर्ल्ड यूथ' कार्यक्रम में जापान सहित 14 देशों के युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। भारत से इस कार्यक्रम में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है।

• युवा शिक्षा और पर्यटन पर संवाद

एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में युवा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, युवा सशक्तिकरण, परम्परा संरक्षण और इतिहास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण और संवाद करेंगे। इसके पूर्व भी सभी प्रतिभागी आभासी माध्यम से भी चर्चा करेंगे। मंगला ने गाँव के शासकीय विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नाकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

सन्दर्भ स्रोत: पत्रिका

संपादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...