नेशनल गेम्स में मप्र की महिला खिलाड़ियों का दबदबा जारी

blog-img

नेशनल गेम्स में मप्र की महिला खिलाड़ियों का दबदबा जारी

छाया : भास्कर 

• वूशु प्लेयर भूरक्षा, वंशिका, डाइवर पलक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किये 

• मरिया सूद तनिष्का तोमर ने मिनी गोल्फ में जीता स्वर्ण

गोवा में जारी 37वें नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पेंचक सिलाट में देवास की दिशा, कुश्ती में  छिंदवाड़ा शिवानी पवार ने जहाँ स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की, वही पलक ने गोताखोरी में तो वूशु में भूरक्षा दुबे और वंशिका नामदेव ने ये सिलसिला जारी रखा है।

शुक्रवार को हुए खेलों में वुशु प्लेयर भूरक्षा दुबे, वंशिका नामदेव, डाइविंग प्लेयर पलक शर्मा और मिनी गोल्फ प्लेयर मरिया सूद- तनिष्का तोमर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीते। भूरक्षा दुबे ने जियांशु इवेन्ट में और कु. वंशिका नामदेव ने गुंषू इवेन्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह पदक जीते हैं। इन दोनों के अलावा पूर्वी सोनी ने क्यांशू में सिल्वर जीता। इधर पलक शर्मा ने गोताखोरी में तकनीकी खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण जीता। उनका गोवा नेशनल गेम्स में यह तीसरा पदक  हैं। वे एक स्वर्ण और एक ब्रॉन्ज पहले जीत चुकी हैं।अशोकनगर की भूरक्षा को खेल क्षेत्र का मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विक्रम पुरस्कार और एकलव्य अवार्ड मिल चुका है।

 मिनी गोल्फ में मरिया सूद तनिष्का तोमर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। महिला टीम इवेन्ट में राजकुमारी कुमावत, विनीता तिवारी, रागिनी चौहान और फातिमा कुरैशी की चौकड़ी ने रजत जीते। इसी तरह ताइक्वांडो में मधु सिंह ने एक ब्रॉन्ज जीता।

संदर्भ स्रोत : भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास