जबलपुर हाईकोर्ट : शादीशुदा महिला का शादी का

blog-img

जबलपुर हाईकोर्ट : शादीशुदा महिला का शादी का
झांसा देकर, यौन शोषण का आरोप लगाना गलत

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्‍वपूर्ण फैसला सुनाया है। इसमें एक महिला ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई थी। हाईकोर्ट ने इसे अनुचित पाकर निरस्त कर दिया। हाई कोर्ट ने साफ किया कि एक महिला, जो शादीशुदा होने के बाद भी कथित प्रेमी से मिलने के लिए लखनऊ से भोपाल आती रही, 8 साल तक उसके साथ प्रेम संबंध बनाकर साथ में रही और अब वही महिला अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण की शिकायत कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा सकती है।

जानकारी के अनुसार महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण की शिकायत कर प्रेमी ने विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी थी। हाई कोर्ट ने महिला द्वारा थाने में की गई शिकायत को झूठा निरूपित करते हुए एफआईआर निरस्त कर दी है। यह मामला भोपाल के पिपलानी थाने का है।

पहले से विवाहित थी महिला

प्रकरण की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने साफ किया कि महिला पहले से विवाहित थी। लिहाजा, वह यह दावा नहीं कर सकती कि संबंध बनाने की सहमति शादी का झांसा देकर की गई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि सहमति को गलत धारणा के आधार पर प्राप्त की गई सहमति नहीं माना जा सकता है। इसलिए कथित प्रेमी के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर रद्द की जा रही है।

शादी का झूठा वादा करके संबंध बनाए गए थे

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि किसी अन्य पुरुष के साथ लगातार संबंध में रहने वाली विवाहित महिला इस तर्क का सहारा नहीं ले सकती है कि उससे शादी का झूठा वादा करके संबंध बनाए गए थे। याचिका के मुताबिक विवाहित महिला के आठ साल तक कथित प्रेमी से संबंध रहे। विवाहिता अक्सर लखनऊ से पति के पास से भोपाल आती थी और अन्य पुरुष से संबंध बनाती थी। बाद में वह उसके साथ कई सालों तक रही। महिला ने इस बीच पति से तलाक ले लिया तो कथित प्रेमी ने भी साथ छोड़ दिया। इस पर महिला ने भोपाल के पिपलानी थाने में शादी का झांसा देकर कथित प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज करवाया था, जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया।

संदर्भ स्रोत : नवदुनिया

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...