वंचितों की आवाज़ बनीं शन्नो शगुफ्ता खान

blog-img

वंचितों की आवाज़ बनीं शन्नो शगुफ्ता खान

एडवोकेट शन्नो शगुफ्ता खान का नाम सामाजिक न्याय की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है। वह उन वंचित और पीड़ित वर्गों के लिए उम्मीद की किरण बनकर खड़ी होती हैं, जिनकी आवाज अक्सर न तो समाज सुनता है और न ही व्यवस्था। शन्नो खान ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में उन मामलों से की थी जिनमें कोई भी वकील हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। उनकी मुख्य लड़ाई पीड़ित महिलाओं, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, ट्रांसजेंडर समुदाय, मजदूर महिलाएं और बेघर परिवारों के लिए रही है। 

एचआईवी पीड़िता के मामले से बदली दिशा 

शन्नो खान की यात्रा की शुरुआत एक खास घटना से हुई थी जब 2007 में एक गर्भवती महिला को MY हॉस्पिटल ने इलाज देने से मना कर दिया था क्योंकि वह एचआईवी पीड़ित थी। समय रहते इलाज नहीं मिलने के कारण महिला को ऑटो में बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस अमानवीय घटना के खिलाफ शन्नो खान ने हाई कोर्ट में याचिका  दायर की और महिला को 3 लाख का मुआवजा दिलवाया। यही वह मोड़ था जिसने शन्नो को समाज के कमजोर वर्गों के लिए खड़ा होने की प्रेरणा दी। 

जिनके लिए कोई नहीं, उनके लिए शन्नो

इसके बाद शन्नो ने कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी आवाज उठाई। इनमें 2007 के दंगों में पीड़ित महिलाओं का मामला, एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए मुआवजा दिलवाने, और दिव्यांगों के लिए नौकरी के अवसर बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। शन्नो खान ने 8 एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को उच्चतम न्यायालय से 5-6 लाख तक का मुआवजा दिलवाया है और अब 10 लाख तक के मुआवजे की मांग कर रही हैं। 

उनकी लड़ाई सिर्फ वकील की नहीं, बल्कि इंसानियत की भी है। उन्होंने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की मदद की, जिसे राजस्थान में बेचा गया था, उसके साथ रेप हुआ था और बाद में जेल भेज दिया गया था। शन्नो खान ने उसकी याचिका  दायर की और उसे मेडिकल राहत दिलवाई। 

शन्नो खान का कहना है, "अगर आप सच्चे हैं तो किसी से डरने की कोई बात नहीं है। मैं हमेशा सच के लिए लड़ती रहूंगी।" उनका उद्देश्य सिर्फ इंसानियत के लिए काम करना है, बिना किसी लाभ की उम्मीद के। उनके इस संघर्ष से कई महिलाओं, बच्चों, और वंचित समुदायों को न्याय मिला है और वह आगे भी इस दिशा में काम करती रहेंगी।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : शगुफ़्ता खान के फेसबुक अकाउंट से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने
न्यूज़

पिता बने कोच, बेटी माधुरी ने , गांव से निकलकर जीते 12 मेडल

आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और समाज की सोच इन सभी चुनौतियों के बावजूद इस पिता-बेटी की जोड़ी ने हार नहीं मानी.

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व