सुप्रीम कोर्ट : 'छूछक' रस्म में गहनों की मांग दहेज नहीं

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : 'छूछक' रस्म में गहनों की मांग दहेज नहीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 'दहेज मृत्यु' के एक मामले में आरोपी की सजा रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि बच्चे के जन्म के बाद होने वाले 'छूछक'  समारोह में सोने के गहनों की मांग को दहेज की मांग नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 304बी तभी लागू होती है, जब मांग विवाह से जुड़ी हो। बच्चे के जन्म के अवसर पर की गई किसी भी प्रकार की मांग को दहेज की परिभाषा में शामिल नहीं किया जा सकता।

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की खंडपीठ ने कहा छूछक समारोह के समय सोने के गहनों की मांग विवाह से संबंधित न होकर बच्चे के जन्म के अवसर पर की गई थी, जबकि धारा 304बी के तहत दहेज वही है जो विवाह के संबंध में दिया गया हो या देने पर सहमति. बनी हो। इसी आधार पर शीर्ष अदालत ने निचली अदालत द्वारा धारा 304बी के तहत दी गई सात साल की सजा रद्द कर दी। हालांकि, धारा 498ए के तहत दी गई एक वर्ष की सजा को बरकरार रखा गया। चूंकि आरोपी पहले ही इस अवधि से अधिक समय जेल में बिता चुका था, अदालत ने अतिरिक्त सजा देने की आवश्यकता नहीं समझी। पहले दी गई जमानत व सजा निलंबन का लाभ अंतिम आदेश के साथ - समाप्त कर दिया गया।

यह था मामला

आरोपी का विवाह नवंबर 1986 में हुआ। मई 1988 में पुत्र जन्म के बाद छूछक समारोह हुआ। 24 नवंबर 1988 को पत्नी और बच्चा कुएं में मृत मिले। मृतका के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि छुछक समारोह के दौरान सोने की अंगूठी और चेन की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : लिव-इन
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : लिव-इन , रिलेशनशिप से माता-पिता के सम्मान को ठेस

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े की पुलिस सुरक्षा याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसे संबंधों...

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और
अदालती फैसले

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और , हिंदू दोनों नहीं कर सकते दूसरी शादी

विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने वाला मुस्लिम व्यक्ति भी पहली पत्नी को कानूनी तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता...

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया