इंडिया फैशन वीक ऑफ लंदन में इंदौर की रेशल

blog-img

इंडिया फैशन वीक ऑफ लंदन में इंदौर की रेशल

छाया: रेशल नैय्यर के फेसबुक अकाउंट से 

इंदौर। फैशन इंडस्ट्री में शहर के कई युवा अपना नाम जमा रहे हैं। उन्हीं में से एक है रेशल नैय्यर । हाल ही में लंदन में इंडिया फैशन वीक ऑफ लंदन का आयोजन किया गया, जिसमें देश की चार मॉडल्स ने भाग लिया था। इन मॉडल में इंदौर की रेशल नैय्यर भी शामिल हुईं।

 

बता दें, रेशल विदेश में कई शो कर चुकी हैं। उन्होंने टीजीपीसी मिस इंडिया 2019 का खिताब भी अपने नाम किया है। पुणे में हुई इस सौन्दर्य प्रतियोगिता  में देशभर से चुनी हुई 24 युवतियों में से उन्हें यह खिताब मिला था। वे मिस एमपी भी रह चुकी हैं। रेशल जब सातवीं-आठवीं कक्षा में थी तभी से मिस इंडिया बनने का सपना देखा करती थी। वे बताती हैं उनकी सहेलियाँ उनके जन्मदिन पर अक्सर क्राउन गिफ्ट करती थीं। पढाई में भी होनहार रेशल का लक्ष्य फेमिना मिस इंडिया जीतने के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करना है, इसीलिए वे दुनिया भर में होने वाले ब्यूटी पीजेंट्स और फैशन शो के वीडियो देखा करती हैं, ताकि दुनिया की टॉप मॉडल्स को फॉलो कर सकें। उनकी माँ मम्मी प्रतीक्षा नैयर भी थिएटर आर्टिस्ट हैं, इसलिए वह भी काफी कुछ सिखाती हैं।

 

 

संदर्भ स्रोत: पत्रिका 

सम्पादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...