इंदौर की गुनवी का भारतीय बास्केटबाल टीम में चयन

blog-img

इंदौर की गुनवी का भारतीय बास्केटबाल टीम में चयन

छाया : वाइब्स ऑफ़ इंडिया

इंदौर की गुनवी अग्रवाल का चयन भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम में किया गया है। वे भारतीय टीम के साथ हंगरी में आयोजित जूनियर विश्व कप में चुनौती पेश करेंगी। अखिल भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने बताया कि गुनवी भारतीय अंडर-18 महिला बास्केटबॉल टीम में चुनी गई हैं। यह टीम बास्केटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम में चयनित गुनवी प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं। विश्व चैंपियनशिप हंगरी में 26 से 30 अगस्त तक आयोजित होगी।

मप्र बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल और सचिव अविनाश आनंद ने बताया कि स्पर्धा की तैयारियों के लिए भारतीय टीम का शिविर इंदौर में ही आयोजित किया गया था। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने संयोजन को परखा और तकनीकी रूप से स्वयं में सुधार किया। शिविर के दौरान गुनवी ने अपने  प्रदर्शन से प्रभावित किया।

सन्दर्भ स्रोत : पीपुल्स

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...