इंदौर की दिशा का ब्रांड Mysthelle

blog-img

इंदौर की दिशा का ब्रांड Mysthelle
अंतरराष्ट्रीय लॉन्जरी ट्रेड फेयर में शामिल

छाया : दिशा लुल्ला के इंस्टाग्राम पेज से 

कई महिलाएं अब भी लॉन्जरी (Lingerie) खरीदने में संकोच करती हैं। इस सोच को बदलते हुए इंदौर की 25 वर्षीय (Disha Lulla) दिशा लुल्ला ने 'Mysthelle' नाम से भारत के पहले डिजाइनर लॉन्जरी ब्रांड (Lingerie Brands) की शुरुआत की, जो अब न केवल इंदौर बल्कि देशभर में पसंद की जा रही है। 

दिशा (Disha Lulla) ने लॉन्जरी डिजाइन की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से की थी। उन्होंने यूके की डि मॉन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी  (De Montfort University) से लॉन्जरी डिजाइन (lingerie design) की पढ़ाई की। इस दौरान स्टूडेंट अकॉम्प्लिशमेंट अवॉर्ड और रोडली अवॉर्ड फॉर सस्टेनेबल इनोवेशन (Accomplishment Award Rodley Award for Sustainable Innovation) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीते। कोविड के दौरान उन्होंने 10 हजार से ज्यादा मास्क डिजाइन कर दान किए। इसके लिए बीबीसी से सम्मान (Honour from the BBC) मिला।

साल 2023 में दिशा ने भारत लौटकर Mysthelle की नींव रखी। इनके उत्पाद में भारत की विरासत से लेकर ग्लोबल ट्रेंडिंग डिजाइन तक की झलक मिलती है। यहां ब्राइडल लॉन्जरी से लेकर एडहेसिव सोल्युशंस तक सब कुछ कम्पनी द्वारा तैयार होता है। शुरुआत के महज 5 महीनों में ही Mysthelle ने अपनी अलग पहचान बना ली है।

इस ब्रांड को इन्तिमसिया (Intimasia) जैसे अंतरराष्ट्रीय लॉन्जरी ट्रेड फेयर में (International lingerie trade fairs) प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा इसे नायका और टाटा क्लिक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉन्च (Launched on Nykaa and Tata CLiQ platforms) किया गया। दिशा के इस स्टार्टअप को आईआईएम बैंगलुरु के स्टार्टअप सेल में इनक्यूबेशन (Incubation at Startup Cell, IIM Bangalore) के लिए भी चुना गया है। अब इस ब्रांड के उत्पाद भारत के कई शहरों के चुनिंदा स्टोर्स में भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि दिशा कांस (Cannes) में हुई मारे दि मोडा (Mare di Moda) कॉम्पीटिशन में बेस्ट लॉन्जरी डिजाइनर की रनरअप (Best Lingerie Designer Runner Up) रहीं। इसके अलावा उन्हें इस फील्ड में अन्य कई अवॉर्ड मिले हैं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज
न्यूज़

रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज

14 घंटे की पढ़ाई लाई रंग, पहले ही प्रयास में शानदार सफलता 12वीं रैंक से रचा इतिहास

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी
न्यूज़

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी

परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और रोज़ी-रोटी की चुनौतियों के बावजूद खुशी ने मेहनत और लगन से अपना सफर तय किया

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में
न्यूज़

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में , भारतीय पहचान को दी वैश्विक पहचान

 नुपूर का मानना है कि अर्बन डिजाइन का उद्देश्य केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना नहीं, बल्कि स्थानीय मूल्यों, परंपराओं औ...

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो
न्यूज़

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो , बेटियां एआई में आस्था, मैराथन में शची

आस्था जैन ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं दूसरी ओर शची पाठक का चयन जापान में आयोजित...

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026
न्यूज़

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026 , में वक्ता होंगी इंदौर की उदिता

जनरेटिव एआई इवैल्यूएशन पर रखेंगी विचार

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5
न्यूज़

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5 , करोड़ का केमिकल-फ्री डेयरी कारोबार

कैंसर से सास के निधन से बदली ज़िंदगी-अपने व्यक्तिगत नुकसान को समाज के लिए मिशन में बदल दिया।