6 गांव को गोद लेकर डॉ. सुनीता ने बदल दी महिलाओं की जिंदगी

blog-img

6 गांव को गोद लेकर डॉ. सुनीता ने बदल दी महिलाओं की जिंदगी

छाया : आईईएस यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉट इन

आईईएस यूनिवर्सिटी भोपाल की प्रो चांसलर डॉ. सुनीता सिंह अकादमिक व मैनेजमेंट के कामों से इतर भोपाल के आस-पास के गांवों में रह रहे किसानों के कौशल विकास पर भी काम कर रही 10 साल पहले उन्होंने कॉलेज कैंपस के आस-पास बसे 6 गांवों को गोद लेने का मन बनाया। यहां जाने के बाद समझ में आया कि यह लोग सिर्फ खेती पर ही आश्रित हैं। उन्होंने सबसे पहले महिलाओं को स्वावलम्बन की राह से जोड़ा। इन गांवों की 200 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया ताकि ये घर पर रहकर ही बैग्स व सिलाई कर कुछ आमदनी बढ़ा सकें।

महिलाओं को सशक्त बनाया

सुनीता ने भोपाल से 10 किमी दूर 6 गांव बरखेड़ी बाजयपत, खारपी, सिकंदराबाद, कलखेड़ा, सेमरी, सर्वर को एडॉप्ट किया है। इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब वे इन गांवों में महिला स्वास्थ्य पर एक कैंपेन के लिए महिलाओं से मिलने पहुंची। तब पता चला कि गांव में महिलाएं पूरी तरह पुरुषों पर निर्भर हैं। तब लगा प्रोजेक्ट की तरह इन्हें लेकर महिलाओं को सशक्त करना चाहिए। महिलाओं की जिंदगी से जुड़ने के बाद धीरे-धीरे उनके पूरे परिवार और समाज से कब जुड़ गई, पता ही नहीं चला। 

फार्मिंग संग पैकेजिंग भी सिखाई 

अगले चरण में इन गांवों के 500 किसानों को मधुमक्खी पालन और मशरूम उगाने का प्रशिक्षण दिया। इतना ही नहीं, किसानों को मशरूम की पैकेजिंग, इसकी मार्केटिंग और मार्केट तक पहुंचाने का सही तरीका क्या है, इसके लिए भी तैयार किया। अब इस गांव के किसानों के बनाए प्रोडक्ट्स हाट बाजारों तक भी जा पहुंचे हैं। 

ऑर्गेनिक फार्मिंग सीखकर किसानों ने अब अपना लोकल च्यवनप्राश का बैंड भी खोला है, जिसे वे मार्केट तक पहुंचा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें एक नेचुरल मॉस्क्यूटो रिपैलेंट (मच्छर भगाने के लिए बनाई गई धूप) बनाना भी सिखाया, जिसे अब कई कंपनियां सीएसआर के तहत इनसे सीधे खरीद रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...